Baikunthpur @ Tahkikat News
कोविड के तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए व जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को चुस्त दुरुस्त रखने हेतु कलेक्टर सह अध्यक्ष प्रबंधकारिणी समिति जिला खनिज संस्थान न्यास श्याम धावड़े द्वारा जिला खनिज न्यास मद वर्ष 2021-22 में 60 प्रतिशत उच्च प्राथमिकता क्षेत्र ष्स्वास्थ्य देखभालष् के तहत आवश्यक तैयारी व सामग्री क्रय करने हेतु को 75 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी बैकुण्ठपुर को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।
जिले की जनता को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो एवं कोविड केयर सेन्टर में समस्त आवश्यक उपकरण उपलब्ध हो, इस हेतु उक्त राशि जारी की गई है। जारी राशि के तहत वेंटिलेटर, आईसीयू बेड, बाई पेप मशीन, मल्टीपर्पस मॉनिटर, ईसीजी, इन्फ्यूजन पम्प, फोटोथेरेपी मशीन, नेबुलाइजर मशीन, पोर्टेबल एक्सरे, सहित अन्य चिकित्सा उपकरण क्रय किये जाने हैं। एजेंसी को छत्तीसगढ़ भंडारण अधिनियम के अंतर्गत नियमो का पालन करके राशि का उपयोग सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में संक्रमण को रोकने तथा मरीजों को समय पर चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध हो सके, इसे ध्यान में रखकर ही उक्त राशि का उपयोग किया जाना है।

+ There are no comments
Add yours