रविवार देर षाम तक हवन के साथ गणपति विसर्जन का चला दौर……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News


जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में रविवार नगर के चौक-चौराहों के पंडालों व सार्वजनिक मंच में विराजित भगवान गणेश उत्सव स्थलों में समिति द्वारा विधिविधान पूर्वक हवन किया गया। कुछ समितियों ने हवन के बाद रविवार को देर शाम तक तक विसर्जन यात्रा निकाली । विसर्जन स्थल में गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के उद्घोष के साथ ही भगवान गणेश की प्रतिमाओं को गेज नदी में विसर्जित किया गया।

नगर के विभिन्न स्थानों पर गणेश उत्सव समितियों द्वारा गणेश पंडाल के सामने विधि -विधान पूर्वक हवन पूजन कराया गया। पंडाल स्थल पर विधिवत आरती के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को आकर्षक तरीके से सजाए गए वाहन में सवार किया गया तथा पटाखे की गूंज के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। कुछ समितियों ने बैंड बाजे की व्यवस्था कर रखी थी तो कुछ समिति ने डीजे की धुन के साथ विसर्जन यात्रा निकालकर अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंचे।
विसर्जन यात्रा में विभिन्न धार्मिक गीतों के साथ बैंड बाजे व डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए बीच- बीच में भगवान गणेश के जयकारे लगाए गए। विसर्जन यात्रा के दौरान कई श्रद्घालुओं ने अपने घर के द्वार पर पहुंचे भगवान गणेश की पूजा अर्चना की और श्रीफल अर्पित किया। समितियों के द्वारा श्रद्घालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

हवन से मन ही नहीं वायुमंडल होता है शुद्घ

गढेलपारा में विराजे गणेशजी की हवन पूजन किया गया । गणेश उत्सव समिति ने अनंत चतुर्दशी पर विघ्नहर्ता लंबोदर का वैदिक मंत्र से हवन पूजन किया। वहीं अन्नपूर्ण सिंह ने कहा कि हवन करने से केवल मन शांत नहीं होते अपितु पूरा वायुमंडल शुद्घ होता है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours