एक घण्टे की बारिश ने खोली शहर की इंजीनियरिंग की पोल…..बीत शाम सड़कें हुईं लबालब तो लोगो की घरों में भी घुसा पानी

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

अब समय आ गया है कि बैकुन्ठपुर नगर पालिका को शहर की सडको के से ल निकासी के लिए बेहतर प्लानिंग के बारे में गहनता से विचार करना चाहिए। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में सोमवार देर शाम हुई झमाझम बारिश ने जहां शहर वासियों को गर्मी से राहत दी, वहीं जलभराव से आफत भी हो गई। बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आलम यह रहा कि वाहन तो क्या, लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया। पानी निकासी के उचित प्रबंध नहीं होने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। ऐसे में लोगों को घंटों जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा कई कॉलोनियों में पानी निकासी के उचित इंतजाम नहीं होने के कारण बारिश का पानी निचली बस्तियो के लोगों के घरों में भर गया है।

शहरो की इंजीनियरिंग फेल

शहर में साफ सफाई का जिम्मा नगर पालिका के पास है। शहर के नाले, सीवर लाइनों की सफाई का काम नियमित रूप से नगर पालिका को करना होता है। बारिश से पहले नपा के अधिकारियों ने नालों की सफाई करने के बड़े-बड़े दावे किए थे। सड़कों पर यदि पानी भरा तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, लेकिन मूसलाधार बारिश ने दावों की पोल खोल दी। बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। क्षेत्र में पानी निकासी के उचित इंतजाम नहीं होने के कारण सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया।

घरों से पानी निकालते रहे लोग

मूसलाधार बारिश के कारण कई कॉलोनियों में पानी निकासी के उचित इंतजाम नहीं होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों में भर गया। सीवर की गंदगी भी घरों में घुस गई, जिससे घरों में चारों और दुर्गंध से लोगों का बुरा हाल रहा। ऐसे में लोग घरों से पानी निकालते रहे।

जनपद के सामने का जल भराव को 3 साल पूरा

बैकुन्ठपुर में गौरव पथ पर बैकुन्ठपुर जनपद आफिस के सामने सडक पर जलभराव को 3 साल पूरा हो गया है किन्तु अब तक इस समस्या से लोगो को निजात नही मिल सका है। जबकि इससे जनपद के सामने दुकानदारो समेत इस मार्ग से गुजरने वाले लोगो के सडक पर बने तालाब के कारण गंदे पानी के छिटे लेते हुए गुजरना पडता है। गौरतलब हो कि इस मार्ग से कोतवाली, जिला अस्पताल समेत कई जरुरी कार्यालय स्थिति हैं।

जिले में अब तक 1007.4 मि.मी. बारिश

भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 18.0 मि. मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 37.7 मि.मी. औसत वर्षा सोनहत तहसील में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में जून से अब तक 1007.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज़ की गई है। 1 जून 2021 से 20 सितंबर 2021 तक बैकुण्ठपुर तहसील में 1052.3, सोनहत तहसील में 1060.6, मनेन्द्रगढ़ तहसील में 950.4, खड़गवां तहसील में 1051.3, चिरमिरी तहसील में 1173.6, भरतपुर तहसील में 1014.4 एवं केल्हारी तहसील में 748.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours