Baikunthpur @ Tahkikat News
जिला अस्पताल बैकुन्ठपुर में कर्मचारियो के ऑख से शर्म का पानी मर चुका है । यही कारण है कि अस्पतालकर्मी बनने से पूर्व मरिजो की सेवा भाव का शपथ लेने वालो 3 दशको से जिला अस्पताल बैकुन्ठपुर में पदस्त कुछ विशेष संरक्षित प्रजातियो के कर्मचारियो के खलाफ परेशान होकर कोरिया कलेक्टर श्याम धावड़े को जिला अस्पाल बैकुन्ठपुर जिले में कोरोना – 19 तथा मौसमी बीमारी की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी समुचित कार्यवाहियां सुनिश्चित करने व्यवस्था को अपने हाथो में लेने को विवश होना पडा।
कमचोरो पर भी निगरानी जरुरी साहब
कार्य में नेतागीरी के बहाने कामचोरी करने और लोगो के विरोध पर आहत होने का बहाना बना कर थाने में एफआईआर करने वाले कर्मचारियो द्धारा जिला अस्पताल में सरकारी फ्री ईलाज को अपने लालच की भटटी में झोकने वालो पर भी कोरिया कलेक्टर को ध्यान देने की जरुरत है। आखरी क्या कारण है कि ये लोग जहा भर्ती होते है वही से रिटायर हो रहे हैं।
इनको दी गई जिम्मेदारी
इसी कडी में उन्होंने जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति एवं समुचित उपचार व्यवस्था के निरीक्षण व पर्यवेक्षण हेतु अधिकारियों को दिवसवार नोडल अधिकारी नामांकित किया है। जिसके अनुसार दिन सोमवार को जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ए. केरकेट्टा, मंगलवार को डिप्टी कलेक्टर अरूण सोनकर, बुधवार को संयुक्त कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, गुरूवार को डिप्टी कलेक्टर अंजोर साय पैकरा, शुक्रवार को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के कार्यपालन अभियंता पी.एस. अग्रवाल, शनिवार को समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक अजय मिश्रा तथा रविवार को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनिल भगत जिला चिकित्सालय में यथा समय उपस्थित होकर मरीजों की समस्याओं तथा चिकित्सालय में उपचार व्यवस्था आदि का निरीक्षण करेंगे और आवश्यक निराकरण के लिए जानकारी देंगे।
as

+ There are no comments
Add yours