जियो मोबाइल सुबह से बंद, लाखो उपभोक्ता परेशान….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जियो के मोबाइल सिम उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को नेटवर्क बुद्धवार सुबह से अचानक परेशान करने लगा। बताया जा रहा है कि यह समस्या विगत कई दिनो से आ रहा था कि पहले बात करते हुए फोन डिसकनेक्ट होने लगे। बुधवार सुबह परेशानी और बढ़ गई और यह परेशानी दोपहर बाद तक जारी रही।
जियो के मोबाइल पर अन्य नेटवर्क से किए जा रहे काल कनेक्ट नहीं हो रहे थे, मोबाइल नेटवर्क में अचानक आई परेशानी से मप्र-छग सर्कल केे करोड़ों उपभोक्ता प्रभावित हुए।
बुधवार सुबह से जियो के मोबाइल फोन का नेटवर्क ठप होने की खबर जंगल में आग की तरह फैली। उपभोक्ता फोन लगाकर मोबाइल नेटवर्क की जांच करते रहे। खास बात यह कि इस दौरान मोबाइल के डिसप्ले पर नेटवर्क का चिन्ह नजर आ रहा था। लेकिन जब कॉल कनेक्ट करने की कोशिश की जाती तो परेशानी आती। कुछ उपभोक्ताओं के मोबाइल नेटवर्क में सुबह तो कुछ समय तक कॉल आते रहे ।
बताया जा रहा है कि सर्वर में कुछ तकनीकी गड़बड़ी है। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। तकनीकी दिक्कत का पता लगाकर सर्वर को रिस्टोर किया जा रहा है। जल्द ही समस्या दूर कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि कोरिया जिले में जियो मोबाइल के 3 लाख से अधिक़ उपभोक्ता है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours