फर्जी एनओसी मामले में, आरटीओ बोले वाहन को ब्लेक लिस्ट करने लिखेंगे पत्र, बाकी पुलिस के जॉच का विषय

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

लोन बाकी रहते वाहन बेचने के मामले में एक पखवाड़े बीत जाने के बावजूद भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने के बाद फाइनेंस कंपनी नें एक बार फिर दफ्तरों के चक्कर लगाने शुरू किए। किंतु कंपनी के अधिकारियों को जिला परिवहन कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय से किसी भी प्रकार का संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं हुआ । इस संबंध में फाइनेंस कंपनी चोलामंडलम के अधिकारियों ने बताया कि जिस प्रकार से धोखाधड़ी कर ट्रक बेचा गया है उसमें अकेला वाहन मालिक शामिल नहीं हो सकता ।

इसलिए हम इसकी समुचित जांच करने हेतु जिला परिवहन अधिकारी समेत पुलिस विभाग में आवेदन कर कार्रवाई करने की मांग किये थे। जिस पर जिला परिवहन अधिकारी के द्वारा हमें आश्वस्त किया गया था कि हम इसमें टीम बनाकर जांच करेंगे। किंतु आज लगभग एक पखवाड़े बीत जाने के बावजूद भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किए जाने से इसमें मिलीभगत होने के भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है । इस संबंध में फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि हम बहुत लंबा इंतजार नहीं कर सकते । किंतु जिम्मेदारों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए । हमें शिकायत के बाद भी कार्रवाई होता नजर नहीं आ रहा है जिस कारण हम न्यायालय में जाने को विवश नजर आ रहे हैं।


गौरतलब हो कि फायनेंस कम्पनी चोला मण्डलम इनवेस्टमेंट फायनेंस कम्पनी लि. शाखा मनेन्द्रगढ़ के शाखा संग्रह प्रबंधक शांति स्वरूप शर्मा के पत्र के अनुसार जगदीश चन्द्र खन्ना मनेन्द्रगढ़ निवासी का ट्रक क्रमांक सीजी 16 ए 2489 जिस पर 1225000 का वाहन लोन था जिसकी अंतिम किस्त 10.11.2018 कि थी। दो वर्ष के उपरांत उपरोक्त वाहन को ऋण दाता जगदीश चन्द्र खन्ना द्वारा अपने पुत्र रिंकेश खन्ना व रश्मि खन्ना के नाम पर करने हेतु 10 जून 2017 को अनुमति प्राप्त कर रिफायनेंस लेकर उपरोक्त ऋण को आंतरित कर नवीन ऋण खाता खोलवा कर जिला परिवहन कार्यालय बैकुण्ठपुर में आवेदन प्रस्तुत करते हुये नीवन दस्तावेज प्राप्त कर वाहन को रिंकेश खन्ना व जमानतदार रश्मि खन्ना के नाम रजिस्ट्रेशन करवाया। बताया जा रहा है कि 17 किस्त बाकी होने पर भी जिला परिवहन कार्यालय बैकुण्ठपुर के समक्ष झूठा शपथ पत्र देकर वाहन को ब्रिजेश यादव आत्मज शत्रु यादव को विक्रय कर दिया। जिसके लिये फायनेंस कम्पनी ने कोरिया पुलिस अधीक्षक को शिकायत करते हुये उचित जांच कर कार्यवाही की मांग की है। वही फाइनेंस कम्पनी के पदाधिकारियों के अनुसार अभी भी रिंकेश खन्ना जमानतदार रश्मीखन्ना पर अन्य वाहनों के लगभग 42 लाख रुपए चोलामंडलम फाइनेंस को लेना शेष है ।

वाहन को ब्लेक लिस्ट करने लिखेंगे पत्र

इस संबंध में जिले के जिला परिवहन अधिकारी अनिल भगत ने हमें जानकारी देते हुए बताया कि अब जांच करने का काम पुलिस का है । कि फाइनेंस कंपनी के द्वारा वाहन मालिक को एनओसी कैसे जारी हुआ । पुलिस हमसे जो भी कागजात मांगेगी हम उसे पूरा उपलब्ध करा देंगे । वहीं पर उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग के अंतर्गत आने वाली समस्त कार्रवाई की जाएगी । जैसे हमारे द्वारा संबंधित आरटीओ को उस वाहन को ब्लेक लिस्ट करने के लिए पत्र लिखने की तैयारी की जा रही है । इस मामले में परिवहन कार्यालय का किसी प्रकार का रोल नहीं है अब यह तो वाहन मालिक एवं फाइनेंस कंपनी जाने कि उन्हें एनओसी कैसे जारी हुआ । हमारे सामने जो भी दस्तावेज प्रस्तुत किये गये थे उसी के आधार पर वाहन का नामांतरण किया गया था।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours