20 दिनो में टमाटर-प्याज की उछाल से चूल्हा-चौकी का संकट……..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

पेट्रोल डीजल के बढ़ती कीमतों को छोडिए जनाब घर की रसोई का इंधन एलपीजी के दाम 989 रु के बाद खाद्य तेल के बाद अब विगत एक पखवाडे से सब्जियों के बढ़े हुए दाम ने लोगो की जेबो की हवा निकाल दी है। लगातार देखने में आ रहा है कि कोरोना काल के बाद व्यापार के सभी क्षेत्रों में बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। महंगाई की मार से इस बार दीपावली त्योहार रुखी-सूखी नजर आ रही है। त्योहार के प्रति लोगों में उत्साह भी कम होता दिखाई दे रहा है।


दीपावली त्योहार नजदीक है। इस बीच सरसो तेल व टमाटर, प्याज के बढ़ते दाम से जनता त्रस्त हो गई है। 20 दिन पहले बैकुन्ठपुर बाजार में में टमाटर का दाम 20 रुपये किलो था वहीं प्याज भी 20 से 25 रुपये किलो में बिक रही थी आज 25 अक्टूबर में टमाटर 70 तो प्याज 55 से 60 रुपये में बिक रहा है।


इस तरह त्योहार सीजन आते ही एक पखवाडेे में सब्जी के दाम में 70 फीसद की वृद्घि नजर आ रही है। सितंबर से अक्टूबर के बीच में ही दलहन और तिलहन में भी प्रति किलो 10-12 फीसद वृद्घि नजर आ रही हैं। अरहर 100 से 120 रुपया, उड़द 100 से 120 और चना दाल 70 से 80 रुपया हो गया है।

एक साल में खाद्य तेल में 70 फिसद की उछाल


सोया तेल एक साल पहले 110 रुपये में मिल रहा था जो अब 150 रुपया किलो हो गया है। इसी तरह सरसों तेल 125 से 190 रुपया, सूरजमुखी तेल 120 से 185 व राइस ब्रांड 130 से 180 रुपया हो गया है। रसोई सामान के साथ रसोई गैस भी महंगी नजर आ रही है। गैस भी प्रति सिलिंडर 989 रुपये तक पहुंच चुकी हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours