किसने मांगा था एैसी खुशहाल? पाइपलाइन विस्तारीकरण बना आफत…..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में टूटी-फूटी सड़कों की दशा अब पुूरानी बात हो गई। इसके लिए तो लगातार मुहिम चलाई जा जा रही । वहीं दूसरी ओर विगत कई महीनों से लगातार शहर की सड़कें खोदकर पेयजल की व्यवस्था के नाम पर पाइप लाइन विस्तार किया जा रहा है । जो आज पूरे शहर वासियो के लिए जी का जंजाल बन गया है ।
आए दिन कोई न कोई मुख्य सड़क खोदी जा रही है एवं जहां से लगातार पानी का बहाव हो रहा है ऐसा है कुछ भटटीपारा से खुटनपारा जाने वाले रास्ते के तिराहे पर देखने को मिला। जहां सुबह से मुख्य सड़क पर पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे से पानी का बहाव हो रहा था वह भी इतना की दो पहिया एवं पैदल चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया ।

जिसमें बगल से गुजरने वाले बड़े वाहनों से छीटें उड़कर लगातार यहा से गुजरने लोगों पर पड रहे थे। यह कोई इकलौता उदाहरण नहीं है शहर भर में विगत 6 महीनों से पाइप लाइट विस्तार के नाम पर ठेकेदार द्वारा जिस तरीके से गंध मचाई गई है उससे बैकुंठपुर वासीयो में प्रशासन को लेकर गहरा रोश नजर आ रह है। किंतु कर्ताओं धर्ताओं के द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने के कारण जनता ने भी अब इसे ही अपनी किस्मत मानकर कंप्रोमाइज करना शुरू कर दिया है।

asd

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours