तहकीकात न्यूज @ मनेन्द्रगढ
वनमण्डल मनेंद्रगढ़ अंतर्गत वन परिक्षेत्र बहरासी के जोलगी बीट के गाँव सेरी से कुछ दूर में बिजली की टूटी तार के चपेट में आने से एक नर भालू की दर्दनाक मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार बिजली की तरंगित तार के टूट कर जमीन में गिरे तार की चपेट में आने से मौत हो गयी । भालू विचरण क्षेत्र होने के कारण अकसर भालू का आना जाना लगा रहता है। शनिवार की रात एक नर भालू इस क्षेत्र से गुजरने के दौरान टूटे तार के करंट से दर्दनाक मौत हो गयी ।
कब लेगा विभाग सबक
कुछ दिनों पूर्व वन मण्डल मनेंद्रगढ़ के वन परिक्षेत्र कुवांरपुर में दो भालू की मौत के बाद भी वन विभाग गहरी नींद में सोया रहा जिसके फलस्वरूप इसी वन मण्डल में ही एक और भालू की मौत करंट से हो गयी । हाथी की मौत पर हाय तौबा मचाने वाले भालू की मौत पर चुप्पी जंगली जानवरों के प्रति इनके नजरिया को उजागर करता है।
योजना केवल कागजों तक
भारी – भरकम बजट वाले विभाग में जानवरों की सुरक्षा के कई योजनाएं संचालित है। मगर धरातल में यह योजना कहीं नजर नहीं आती है। जामवंत योजना के तहत फलदार वृक्षों को जंगल में लगाया जाना था। जिससे भालू व अन्य जानवरों को खाने के लिए बाहर ना आना पड़े परंतु योजना केवल कागज़ में सिमट कर रह गयी है। जिसका खामियाजा जानवर अपनी जान दे कर चुका रहे है।
as

+ There are no comments
Add yours