Baikunthpur @ Tahkikat News
त्योहारो की खुमारी के बाद अब चुनावी पारा चढ़ने लगा है। इसके लिए कोरिया जिले के 2 नगरिय निकाय बैकुन्ठपुर और षिवपुर-चरचा में नपा चुनाव को लेकर राजनितिक दलो का पारा चढने लगा है। जगह जहग दलो के कार्यालय खुलने लगे हैं। इन सभी को राजनीतिक दलों को 12 नवंबर को होने वाली निर्वाचन आयोग की बैठक का इंतजार है।
जानकार का मानना है कि 20 नवंबर तक आचार संहिता लगने की संभावना है।
30 दिसंबर तक चुनाव हो जाने की चर्चा राजनितिक हलको में जोरो पर है। गौरतलब हो कि जिले के 2 निकायों में चुनाव होने है। दोनों निकायों के चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों सहित चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
इंतजार इसलिए कि इस बात पार्षदों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष चुना जाना है। इसलिए बड़े-बड़े नेता भी अपने लिए सुरक्षित वार्ड की तलाश में लग गए हैं। 12 नवंबर को निर्वाचन आयोग की बैठक की खबर ने राजनीतिक तौर पर हलचल मचा रखी है।
एक नजर में निकायों की स्थित
बैकुन्ठपुर में 20 तो षिवपुर-चरचा में 15 वार्ड है। बैकुंठपुर में भाजपा के 10 पार्षद, कांग्रेस-7 व निर्दलीय पार्षदों ने 5 सीटों पर कब्जा था तो शिवपुर-चरचा नगर पालिका में भाजपा-10, कांग्रेस-7 और निर्दलीय पार्षदों ने 3 सीट पर काजिब रहा ।
बूथ स्तर पर तैयारी
निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा बीते एक साल से बूथ स्तर पर तैयारी कर रही हैं। बूथ स्तर पर दोनों ही पार्टियों की बैठक हो चुकी है। दोनों ही दलों का ऐसा मानना है कि बूथ जीते तो चुनाव जीते। लिहाजा पूरा फोकस बूथ लेबल पर किया जा रहा है। वहीं दोनों ही पार्टियों द्वारा चुनाव जीत सकने वाले प्रत्याशियों की भी गोपनीय सर्वे कराया जा चुका है।
अध्यक्ष बनने तलाश रहें वार्ड
दोनों ही दलों में नगर पालिका अध्यक्ष बनने के इच्छुक नेताओं की लंबी लिस्ट है। बता दें कि इस बार नपा अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता द्वारा नहीं होगा। बल्कि पार्षद अपने बीच से अध्यक्ष चुनेंगे। इसलिए अभी से खेल शुरू हो चुका है। दोनो नगरिय निकायो में अध्यक्ष बनने के इच्छुक नेताओं ने अपने लिए सुरक्षित वार्ड की तलाश कर ली है। वहां उनका जनंसर्पक भी शुरू हो चुका है।
as

+ There are no comments
Add yours