कल से शुरु हो रही लोक आस्था का महापर्व छठ……प्रशासन ने अब तक कोई निर्देश नही किया जारी, लोग में संसय की स्थिति

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारियां शुरू हो गयी हैं पुरे जिले में लोग छठ पूजा की तैयारी में जुट गये हैं छठ घाटों की साफ-सफाई की जा रही है जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर छठ में कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए पूजा की तैयारी की जा रही है। बैकुन्ठपुर व षिवपुर चरचा नगर पालिका छठ को लेकर जिला प्रषासन ने अब तक कोई गाइडलाइंस के जारी नही किया है। कल सोमवार को बैकुन्ठपुर एसडीएम के बैठक लेने की संभावना हैं तभी आगे के बारे में कहा जा सकता है। नपा द्धारा बैकुन्ठपुर पैलेष तालाब की साफ सफाई करा रही है।

दीपावाली के बाद अब छठ पूजा की बारी है। महिलाओं के लिए खास महत्व वाले इस त्योहार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आमजन के साथ ही स्थानीय प्रशासन ने भी कमर कस ली है। उत्तर भारत और खासतौर पर बिहार, यूपी और झारखंड के लोग यह त्योहार बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। हालांकि इस बार पूरे देश में छठ पूजा पर कोरोना महामारी का असर नजर आ रहा है।

इससे पूर्व ही जिला प्रषासन सार्वजनिक स्थानों पर कम भीड़ जुटाने की अपील की गई है। लोगों से कहा जा रहा है कि वे घर पर ही जल स्रोत बनाकर पूजा अचर्ना करें। सोमवार छठ पूजा की शुरुआत नहाय खाय से हो रही है, इसके मंगलवार को खरना तो तीसरे दिन छठ पर्व का प्रसाद तैयार किया जाता है और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। छठ पर्व के चौथे और आखिरी दिन उगले सूर्य की आराधना के साथ चार दिवसीय छठ पर्व पूर्ण होगा।

ये है छठ का कार्यक्रम

सोमवार – नहाए खाए
मंगलवार – खरना
बुद्धवार – षाम पहली अर्घ्य
गुरुवार – सुबह दूसरी अर्घ्य

इसलिए की जाती है सूर्य की आराधना

छठ पूर्व में सूर्य की आराधना का बड़ा महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छठी माता को सूर्य देवता की बहन माना जाता हैं। कहा जाता है कि छठ पर्व में सूर्य की उपासना करने से छठ माता प्रसन्न होती हैं और घर परिवार में सुख शांति तथा संपन्नता प्रदान करती हैं। छठ पर्व कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है।

  1. पहला दिन (नहाय खाय, 8 नवंबर दिन सोमवार) व्रत रखने महिलाएं स्नान करने के बाद नए वस्त्र धारण करती हैं। शाम को शाकाहारी भोजन होती है।
  2. दूसरा दिन (खरना, 9 नवंबर दिन मंगलवार) कार्तिक शुक्ल पंचमी को महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं और शाम को भोजन करती हैं। शाम को चाव व गुड़ से खीर बनाकर खाई जाती है।
  3. तीसरे दिन (षष्ठी के दिन) इस दिन छठ पर्व का प्रसाद बनाया जाता है। अधिकांश स्थानों पर चावल के लड्डू बनाए जाते हैं। प्रसाद व फल बांस की टोकरी में सजाये जाते हैं। टोकरी की पूजा की जाती है। व्रत रखने वाली महिलाएं सूर्य को अर्ग देने और पूजा के लिए तालाब, नदी या घाट पर जाती हैं। स्नान कर डूबते सूर्य की पूजा की जाती है।
  4. चौथे दिन सूर्योदय के समय भी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। पूजा के बाद प्रसाद बांट कर छठ पूजा संपन्न की जाती है। छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं के द्वारा शकरकंद, लौकी एवं गन्ने की खरीदी की जा रही है। वहीं पर्व को देखते हुए बाजार में इनकी आवक बढ़ गई है।

कठोर निर्जला व्रत करेंगे

त्योहार और व्रत के अनुष्ठान कठोर हैं और चार दिनों की अवधि में मनाए जाते हैं। इनमें पवित्र स्नान, उपवास और पीने के पानी से दूर रहना, लंबे समय तक पानी में खड़ा होना और प्रसाद, प्रार्थना, प्रसाद और सूर्य देवता को अर्घ्य देना शामिल है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours