Baikunthpur @ Tahkikat News
शनिवार अलसुबह से ही कोरिया जिले समेत समस्त क्षेत्र में बारिश होने से किसानो को भारी नुकसान पहुॅचाया है। वही पर लगाातर हो रही बारिश से जन जीवन ठहर गया साथ ही सुबह से ही दिन भर बिजली नही होने के कारण लोग खासे परेषान रहे। शुक्रवार से आसमान में बादल छाए हुए थे। वही पर मौसम विभाग की माने तो समस्त क्षेत्र में अगले तीन से पॉच दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने का संभावना जताई जा रही है। मौसम में अचानक हुए बदलाव में तापमान में गिरवाट दर्ज की गई है वही पर हल्की हवा चलने की वजह से लोगों को कनकनी का भी अहसास होने लगा है। लेकिन इस बेमौसम बरसात से किसानों के चेहरे एक बार फिर लटक गए। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गुरुवार को दोपहर पश्चिम-उत्तर पश्चिम से गुजरता हुआ आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचा। इसका असर अगले तीन दिनों तक कोरिया जिले समेत पुरे क्षेत्र में भी देखने को मिलेगा। शनिवार से जिले के लगभग सभी स्थानो हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की होने की खबर मिली है।
किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी
शनिवार को हुई बारिश ने खेतो में खडी, कडी व खलिहानो में रखी धान की तैयार फसल को भींगने से बड़ा नुकसान हुआ है। कई खेतों में कटाई कर फसल रखी हुई है जो पूरी तरह से भीग गई। किसानों को जहां अपनी फसलों को लेकर चिंता हो रही है, वहीं मौसम की उठा पटक ने किसानों की नींद उड़ा दी है। अगर इसी तरह मौसम परिवर्तन होता रहा तो किसानों को धान की तैयार फसल सहेजने में काफी दीक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं मौसम में आ रहे बदलाव के चलते सब्जी की फसल की औसत पैदावार भी प्रभावित होगी।
16 के बाद और बढेगी ठंM
अगले कुछ घण्टो में जिले में कहीं-कहीं मेघ गर्जन की भी संभावना है। इसके साथ ही तेज हवा चल सकती है। इसके बाद 16 नवंबर से पुरे क्षेत्र में ठंड बढ़ेने की संभावना जताई जा रही है। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा। जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
5 घण्टे गायब रही बिजली
क्षेत्र में हो रही बेमौसमी बारिश से जहां मौसम में ठंड ने दस्तक दी है। वहीं, किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। धान, सहित सब्जीवर्गीय की फसल को भारी नुकसान हुआ है। जबकि पुरे क्षेत्र के सभी 5 घण्टें बिजली आपूर्ति बाधित रही। आधे दिन बारिश में बिजली कर्मचारी बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे रहे।
as



+ There are no comments
Add yours