Baikunthpur @ Tahkikat News
शासकीय विवेकानन्द महाविघालय मनेंद्रगढ़ के छात्र व छात्रायों ने महाविद्यालय में व्यापत समस्याओं के निराकरण को ले कर आजाद सेवा संघ के बैनर तले भरतपुर सोनहत विधायक व सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो के कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा । आजाद सेवा संघ के जिलाध्यक्ष तरूणेंद्र पाण्डेय ने अपनी मांग के सम्बन्ध में बताया कि महाविद्यालय में एम एस सी भौतिक विज्ञान व प्राणी शास्त्र की कक्षा शुरु की जाए , एम काम में प्राध्यापक की कमी को दूर करना एवं कला संकाय में शिक्षको व अन्य समस्या के निराकरण किया जाए। छात्रों ने पूर्व में दिया गया आवेदन पर किसी प्रकार की पहल नहीं करने पर विधायक व शासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की।
as


+ There are no comments
Add yours