Baikunthpur @ Tahkikat News
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में हुई बैठक में भाजपा केंद्रीय कार्यसमिति के विषयों पर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्थानीय विषय व संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर व्यापक कार्ययोजना में हिस्सा लेने पहुॅचे भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाडे ने अपने उदबोधन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हल्ला बोला और कहा कि प्रदेश सरकार हर मुददे पर नाकाम है। जरुरत सिर्फ ये है कि आगामी चुनावो में हम संगठन को मजबूत कर काम करें।
उन्होने प्रदेश सरकार को नाकाम करार दिया। कहा कि जहाँ भी कांग्रेस की सरकार बनती है, वहां तमाम मााफिया गिरोह हरकत में आ जाते हैं। कांग्रेस में सत्तालोलुपता का तांडव मचा है, ढाई-ढाई साल के फार्मूले के चलते प्रशासन अपनी मनमानी कर रहा है, विकास और जनकल्याण के काम ठप पड़े हैं, छत्तीसगढ़ में माफिया आतंक और ज्यादतियाँ बेहद बढ़ी हैं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ‘खानदान’ की चाटुकारिता कर स्वामीभक्ति में खुद को अव्वल बताने के लिए, अपनी कुर्सी बचाने और अन्य राज्यों में कांग्रेस के राजनीतिक स्वार्थ साधने और वोटों की फसल काटने के लिए प्रदेश के खजाने का पैसा लुटा रहे हैं।
इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, संगठन माहामंत्री पवन साय, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, अजय चंद्राकर, लता उसेंडी, नारायण चंदेल, भूपेंद्र सवन्नी, किरण देव सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।
सबसे बडा दल होने गर्व नही जिम्मेदारी
इस दौरान भाजपा के नेताओ ने कहा कि हम विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं। आज हमारे पास ऐसा नेतृत्व है जो भारत ही नहीं पूरे विश्व में विश्वसनीय हैं। 7 साल में हम पीछे मुड़ कर देखें तो अनेक विकास की योजनाओं को धरातल पर उतार कर हम आगे बढ़ रहे हैं। 2014 में सबका साथ सबका विकास के साथ हम अंत्योदय के लक्ष्य के साथ आगे बढ़े थे।
as

+ There are no comments
Add yours