Baikunthpur @ Tahkikat News
कोरिया जिले में निजात अभियान में लगातार सार्वजनिक स्थानो पर नशाखोरी करने वालो पर पुलिस कहर बनकर टूट रही है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे निजात अभियान में लगातार कार्यवाहियां जारी रखने के साथ ही पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब व गांजा पीने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश बाद से कोतवाली बैकुण्ठपुर में भी लगातार कार्यवाही कर रही है, इसी कडी में पंकज गुप्ता आत्मज स्वर्गीय ज्ञानचंद गुप्ता उम्र 31 वर्ष निवासी जूनापारा एवं हरिनंदन कश्यप आत्मज स्वर्गीय रामेश्वर कश्यप उम्र 36 वर्ष जूनापारा थाना बैकुंठपुर बाज़ारपारा में गांजा का नशा कर रहे है, जानकारी प्राप्त होते ही बैकुण्ठपुर थाना टीम द्वारा दोनो को मौके से पकड़ा गया एवं धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर जेल भेजा गया है। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात करने वाले अन्य चार व्यक्तियों पर 36(च) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है।
as

+ There are no comments
Add yours