Baikunthpur @ Tahkikat News
पति पत्नी के प्रेम की कोई सीमा नही होती है वही पर जब कोध्र आ जाये तो यह भी कोई सीमाओ को नही मानती है। एैसा ही कुछ हुआ बीते दिन जब पती पत्नी का वाद विवाद इतना बढा कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी। उजियारपुर के सरपंच रमेश कुमार सिंह की सूचना पर कि विष्णु प्रताप की पत्नी सुनीता घर के बाहर मरी पड़ी है उसके गले में चोट खरोच के निशान हैं। घटना पर तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक पी पी सिंह चिरमिरी के मार्गदर्शन मे तत्काल नागपुर एवं पोड़ी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतिका सुनीता के शव को रात्रि होने से सुरक्षित कराया गया।
शनिवार को मृतिका सुनीता उम्र 25 वर्ष के नवविवाहिता होने से कार्यपालिक दंडाधिकारी विभोर यादव की उपस्थिति में शव पंचनामा कार्यवाही किया गया। शव का पीएम कराया गया जांच पर पाया गया कि मृतिका सुनीता का उसके पति विष्णु प्रताप से आए दिन झगड़ा विवाद होता था तथा शुक्रवार के शाम करीब 7 बजे झगड़ा विवाद हुआ । तब मृतिका को उसका पति विष्णु प्रताप पिता स्वर्गीय मनबोध उम्र 27 वर्ष निवासी उजियारपुर का घर के बाहर बाड़ी में जमीन पर पैर से गला दबाकर हत्या कर दिया । जिसे धारा 302 भादवि का अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना किया गया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
as

+ There are no comments
Add yours