राज्य ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता में सलका स्कूल के राहुल को रजत………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 21वी राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता गत दिवस 4 दिनों तक गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आयोजित हुआ । जिसमे अंडर 17 बालक वर्ग 400×4 रिले रेस में जिला कोरिया सलका विद्यालय के कक्षा 11 वी का छात्र राहुल राजवाड़े ने सरगुजा सम्भाग का प्रतिनिधित्व करते हुए रोमांचक मुकाबले में रिले रेस में सम्भाग को रजत पदक दिलाया। प्रतियोगिता में रायपुर,बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा एवं बस्तर संभाग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया ।


ज्ञात हो कि रिले रेस में प्रत्येक समभाग से 4-4 खिलाड़ियों की टीम भाग लेती है जिसमे बैटन को एक दूसरे को ट्रांसफर कर रेस करना होता है । छात्र की सफलता पर प्राचार्य शशि बाला खलखो एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours