शहर की सड़क चौड़ीकरण को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म…………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया जिले के सड़क चौड़ीकरण चौड़ीकरण न हुआ अजब तमाशा बन गया है 4 दिनों पूर्व जिला प्रशासन की पूरी टीम ने खरवत से लेकर जनगहना तक 14 किलोमीटर सड़क को विधिवत नाप जोख किया गया। जिसके उपरांत गत 2 दिनो से शहर में तरह-तरह की चर्चा का बाजार गर्म है। कुछ लोग चौड़ीकरण को लेकर अभी भी जिला प्रशासन की खिल्ली उड़ाते नजर आ रहे हैं और यह साफ कर रहे हैं कि चौड़ीकरण के नाम पर लगातार तमाशा किया जा रहा है । होना जाना कुछ नहीं है ।

वही शहर के अंदर 30 फीट एवं शहर के बाहर 40 फीट की सड़क नापी किये जाने को लेकर लोगों का कहना है कि खरवत से जमगहना तक की पूरी सड़क डिवाइडर के दोनों ओर 40-40 फीट की होनी चाहिए । जबकि शहर में जहा सबसे ज्यदा ट्रैफिक लोड शहर के अंदर जहा पर होती है। वहा शहर की सडक 30-30 फिट क्यो बनाइ्र जा रही है। शहर के बाहर के लोग अपनी जगह खुशी-खुशी खाली करने को तैयार हैं किंतु शहर के अंदर एक बार फिर गिने चंद लोगों के द्वारा तमाम तरह की अफवाह फैलाई जा रही है।

कुछ कोर्ट से स्टे लाने तक की बात कही जा रहे हैं। वहीं पर जानकारों का मानना है कि कोरिया कलेक्टर श्याम धावडे के द्वारा जिस प्रकार से सड़क चौड़ीकरण की जरूरत को महसूस करते हुए इस दशको पुरानी मांग व जरूरत के हिसाब से निर्णय लिया गया है। वह व्यापक लोकहित में कही जा सकती है। किंतु कुछ स्वार्थी लोगों के द्वारा आज भी तरह तरह की अफवाह फैलाने गुरेज नही है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours