20 रु कम हुए दाम फिर भी थाली से टमाटर………………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

शहर में टमाटर के दाम 20 रु गिर गये हैं फिर भी यह लोगो के थाली से गायब ही नजर आ रहा है। दिपावली के पहले 20 रु बिकने वाला अमाट 2 दिन पहले शहर में 80 रु पर बिक रहा था। यही कारण है कि रसोई की थाली से टमाटर गायब हो चुका है। किचनो में महिलाए बिना टमाटर के रैसपी बना रही है। लगातार टमाटर लाल हो रहे हैं। टमाटर के भावों ने रसोई का स्वाद बिगाड दिया है।

बैकुन्ठपुर के चिह्लर बाजार में मंगलवार को एक किलो टमाटर का भाव 60 रुपये है जबकि 2 दिन पहले यह 80 रुपये बीक रहा था। यही कारण है कि टमाटर का भाव सुनते ही ग्राहक मूंह फेरने लगे हैं। शादी, पार्टी या अन्य कार्यक्रमों में टमाटर की मांग कम हो गई है। पार्टियों में टमाटर की बजाए लोग टमाटो सास का उपयोग करने लगे हैं। गृहणीयो का कहना हैं कि टमाटर का दाम उतर ही नहीं रहा।

दीपावली के बाद लोकल आवक के आने के बाद उम्मीद थी कि रेट कम होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उल्टा रेट डबल होने लगा है। हालांकी चिह्लर बाजार में टमाटर को छोड़कर लगभग सभी सब्जियों का दाम कम हुआ है। पालक, लाल भाजी 20 से 25 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। वहीं लौकी, कुंदरू व मिर्ची का रेट भी 30 से 50 फीसद कम हुआ है। इसी तरह लौकी 20, करेला 40, धनिया 100 रुपये प्रतिकिलो भाव है। बरट्टी, बींस, भिंडी, ग्वारफली, मिर्ची, गाजर, अदरक का भाव भी कम हुआ है। सब्जी विक्रेताओ का कहना है कि टमाटर को लेकर सभी जगह एक समान स्थिति है। चिह्लर बाजार में आलम यह है कि लोग सिर्फ दाम पूछते हैं खरीदते नहीं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours