Baikunthpur @ Tahkikat News
नगरपालिका चुनाव अंतर्गत कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर व शिवपुर-चरचा के निर्वाचन हेतु राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा अनुरूप जागव बोटर अभियान के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम धावड़े और सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी जाबो कार्यक्रम कुणाल दुदावत की उपस्थिति में मतदाता जारूकता का संदेश लेकर जाबो रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत एवं जाबो कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री दुदावत ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान का संदेश लेकर निकलने वाला जाबो रथ अपने उद्देश्य में सफल होगा और दोनों ही नगरीय निकायों में आशानुरूप मतदान का उच्च लक्ष्य प्राप्त होगा तथा निश्चित रूप से मतदान को प्रोत्साहन मिलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं को नैतिक मतदान हेतु प्रोत्साहित करने एवं मतदान का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के उद्देश्य से दोनों हो नगरपालिका क्षेत्रों में जागरूकता संदेश को प्रचारित किया जाएगा। उन्होंने मतदाता अपील पर हस्ताक्षर करके, ढोल नगाड़ों के बीच दोनों ही रथ को सेक्टर ऑफिसरों के वाहन के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। स्वीप नोडल आफिसर श्री उमेश जायसवाल ने बताया कि प्रचार अवधि तक दोनों ही रथ नगरपालिका निर्वाचन क्षेत्र के अंदर प्रत्येक वार्ड में भ्रमण कर मतदाता संदेश को प्रचारित करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर अनिल सिदार, एस डी एम बैकुण्ठपुर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, दोनों ही नगरपालिका के सीएमओ मुक्ता सिंह चौहान एवं राकेश शर्मा, सहायक रिटर्निग आफिसर तहसीलदार बैकुण्ठपुर मनहरण सिंह राठिया समस्त सेक्टर आफिसर सहित बड़ी संख्या में मतदातागण उपस्थित थे।
मतदान दलों का प्रशिक्षण 9 कल
एसडीएम बैकुण्ठपुर एवं प्रशिक्षण प्रभारी ने नगरीय निकाय निर्वाचन सम्पन्न कराए जाने हेतु मतदान अधिकारी क्रमांक 1 एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 2 को प्रशिक्षण देने के लिए कुशल प्रशिक्षकों की नियुक्ति कर दी है। जिसके अनुसार नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के मतदान अधिकारी को प्रशिक्षण देने के माध्यमिक शाला बंजारीडांड के प्रधानपाठक शैलेन्द्र कुमार मिश्रा तथा नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के मतदान अधिकारी को प्रशिक्षण देने के लिए शासकीय हाईस्कूल डोमनहिल के व्याख्याता एम.एच.अंसारी को दायित्व सौंपा गया है।
उन्होंने नियुक्त प्रशिक्षकों को नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के लिए कलेक्टर सभाकक्ष एवं नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में में 9 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10.30 बजे उपस्थित होने एवं प्रशिक्षण सामग्री प्राप्त कर मतदान दलों को प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
as

+ There are no comments
Add yours