Baikunthpur @ Tahkikat News
सब्जियो के दाम कम होने का नाम नही लें रहें हैं मौसम परिवर्तन के चलते लोकल सब्जियों की आवक के बावजूद फूटकर बाजार में 60 रु टमाटर प्रति किलो बना हुआ है। बमताया जा रहा है कि शादी-विवाह का दौर समाप्त होते ही इनके दाम कम होने के कयास लगाये जा रहे हैं। इस समय लोगो के लिए सबसे बडी परेशानी भी यही है कि कोई भी सब्जी 40 रुपये से कम नहीं थी। बाजार में आलू 30 प्याज 40, गोभी 40 , भाटा 40, लाल भाजी 40, पालक 40 और मेथी 40 रुपये प्रतिकिलो भाव है। बरबट्टी, बींस, भिंडी, ग्वारफली, मिर्ची, गाजर, अदरक सहित अन्य सब्जियों का भाव 40 रुपये से उपर ही है। गोभी 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। हरा मटर 100 की दर से बीक रहा है। माना जा रहा है कि पखवाडे भर बाद बाजार में सब्जियां सस्ती हो सकती है। क्योंकि अब मौसम का मिजाज फिर से बदल चुका है। सर्दी बढने के साथ हरी साग सब्जियों पर असर पडता है। बडे पैमाने पर लोकल सब्जियां आएंगी।
as

+ There are no comments
Add yours