Baikunthpur @ Tahkikat News
शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने विगत दिवस जिले के उद्यानिकी विभाग में विभागीय और गैर विभागीय मद से संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में बोर्ड के सदस्य पवन पटेल, दुखवा व हरि पटेल भी उपस्थित रहे। विकासखण्ड बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय उद्यान रोपणी सोरगा में संपन्न इस बैठक में श्री पटेल ने उद्यान विभाग में संचालित समस्त योजनाओं का क्रियान्वयन में लघु एवं सीमान्त कृषकों को प्राथमिकता से लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि योजनाओं को महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से उद्यानिकी खेती को बढ़ावा देना सुनिश्चित करें। साथ ही शासन द्वारा कृषक हितैशी योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा कृषकों तक पहुंचायें। अध्यक्ष श्री पटेल एवं बोर्ड के सदस्यों ने शासकीय उद्यान रोपणी सोरगा का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
as

+ There are no comments
Add yours