मौसम ने लिया करवट, हल्की बूंदाबांदी के साथ छाये रहे बादल………….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

मौसम ने बृहस्पतिवार को करवट बदली और दिनभर बादल छाए रहे व कुछ क्षेत्रो में बूंदाबांदी होने की भी खबरे आई। दूसरी ओर बादलों के छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बृहस्पतिवार को कुछ घण्टे हल्की धूप निकली थी, लेकिन कुछ देर बाद ही सूरज बादलों की ओट में छिप गया। सवेरे से लेकर शाम होने तक बादल छाए रहे। बूंदाबांदी हुई। बता दें कि मौसम विज्ञानियों ने दो दिनों में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया था। उधर, बादलों के छाए रहने से बारिश की आशंका बनी हुई है। वैसे तो सर्दी का मौसम नवंबर से शुरू हो जाता है, लेकिन ठिठुरन वाली ठंड दिसंबर से शुरू हो पाती है। इस बार भी ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह मे मौसम खुलने के बाद से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी बढ़ने के आसार हो गए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours