बड़वाही में मध्यप्रदेश निवासी का अवैध रूप से भन्डारित 58 बोरी धान जब्त………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में संबंधित नोडल अधिकारियों के द्वारा केन्द्रों का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण धान की जांच के साथ अमानक एवं पुराने मिश्रित धान मिलने पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में धान उपार्जन केंद्र रामगढ़ में नोडल अधिकारी व एसडीएम सोनहत अमित सिन्हा ने निरीक्षण किया जिसमें 83 बोरा एवं उपार्जन केंद्र डोडकी में 87 बोरा अमानक धान पाए जाने पर जप्ती की कार्यवाही की गई। धान उपार्जन केंद्र माड़ीसरई में तहसीलदार भरतपुर ने निरीक्षण ने किसानों को उपार्जन केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण धान लाने की हिदायत दी। इसके साथ ही विकासखण्ड भरतपुर में निरीक्षण के दौरान ग्राम बड़वाही के किसान सीताराम भूर्तिया के मकान में मध्यप्रदेश निवासी धर्मेंद्र गुप्ता का अवैध रूप से भन्डारित 58 बोरी अनुमानित मात्रा लगभग 30 क्विंटल धान जब्त कर सीताराम भूर्तिया के पुत्र सरयू भूर्तिया को सुपुर्दगी में दिया गया। धान खरीदी केन्द्र, केल्हारी में तहसीलदार के द्वारा कृषक हरिलाल केवट का 8 बोरा एवं महिला कृषक उर्मिला का 12 बोरा अमानक धान जब्त किया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours