वैक्सीन कोल्ड चैन हैंडलर का ईविन एई पर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न…..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में यूएनडीपी के सहयोग से जिले के समस्त वैक्सीन एवं कोल्ड चौन हैंडलर का एक दिवसीय प्रशिक्षण इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क एडवांस एडिशन विषय पर सीएमएचओ कार्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में नियमित टीकाकरण अंतर्गत प्रदान की जाने वाली समस्त वैक्सीन के प्रबंधन हेतु प्रशिक्षण दिया गया साथ ही वैक्सीन की ऑनलाइन एंट्री ईविन एई में करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. शर्मा द्वारा वैक्सीन एवं कोल्ड चैन हैंडलर को ऑनलाइन एंट्री हेतु मोबाइल एवं सिम कार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा, डीपीएम रंजना पैकरा, रायपुर से यूएनडीपी के राज्य प्रतिनिधि सौम्या रंजन डोरा, अंबिकापुर से संभागीय परियोजना अधिकारी यूएनडीपी सुमित कुमार केडिया, वीसीसीएम सुमित सक्सेना, डीबीएसएम दीपक यादव एवं जिले के समस्त कोल्ड चौन हेन्डलर उपस्थित रहे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours