Baikunthpur @ Tahkikat News
वेस्ट चिरमिरी के बंद पड़े ओपन कास्ट से एक बार फिर कोयला माफिया का आतंक जारी हो चुका है जिसमें रात के 10 बजते ही ट्रैक्टर के माध्यम से कोयले की तस्करी बदस्तूर पिछले 4 दिनों से जारी हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार इस कोयला तस्करी में क ई ऐसे लोग भी हैं जिनकी सेटिंग ऊपर तक है।
जिसमें यह अवैध रूप से कोयला जो बंद पड़े ओपन कास्ट खदान से मजदूर लगाकर कोयला को ट्रैक्टर में भरा जा रहा है और आधी रात के बाद चित्ता झोर नागपुर के कुछ ईटाभठ्ठा में यह चोरी का कोयला पहुंचने लगा है ।
जबकि दिन में अवैध रेता का परिवहन 12 न खदान के पास से इसी रास्ते से ट्रैक्टर लगाकर किया जाता है तो रात में कोयला सप्लाई का कार्य दबंगों के द्वारा किया जाता है।
ज्ञात हो कि चिरमिरी क्षेत्र समेत वार्ड क्रमांक 1 चित्ता झोर में लगभग एक दर्जन अवैध ईंट भट्टा संचालित है जिसमें आसानी से चिरमिरी क्षेत्र के बंद पड़े खदानों से लेकर नए-नए जगह से कोयला निकाल कर क ई सालों से ईटा भट्ठा में खपाया जा रहा है।
जबकि खनिज विभाग एस ई सी एल प्रबंधन से लेकर पुलिस प्रशासन इस पुरे मामले में अब तक तमाशबीन बना पड़ा हुआ है।
नियम का उड़ा रहे धज्जियां –कोयला चोरी के इस कार्य में ट्रैक्टर लगाकर कोयला का सप्लाई कराया जा रहा है जबकि ट्रैक्टर का कार्य कृषि कार्य हेतु ही होता परंतु नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए चिरमी क्षेत्र में ट्रैक्टरों को अवैध ईटा भट्टा से लेकर कोयला सप्लाई के कार्य में लगाया गया है जिसमें परिवहन विभाग के द्वारा अब तक किसी प्रकार का कोई भी कार्यवाही नहीं किया जा सका है ।
सुनील सिंह थाना प्रभारी पोड़ी मामले में जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी

+ There are no comments
Add yours