शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती– प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन……..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

 शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती, सस्ती खेती टिकाऊ खेती जैसे महत्व पूर्ण विषय पर गुजरात के आनंद में तीन दिवसीय कार्यक्रम रखा गया है। 16 दिसंबर को कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  द्वारा शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती विषय पर देश के किसानों को संबोधित किया जाएगा। 

उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा में बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा 16 दिसंबर को दिए जा रहे उद्बोधन का सीधा प्रसारण दिन के 11 बजे से 1 बजे तक दूरदर्शन, यू ट्यूब, और विभिन समाचार चौनलों पर किया जाएगा, मोदी जी के उद्बोधन के पूर्व केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह केंद्रीय कृषिमंत्री नरेंद्र तोमर , गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का भी उद्बोधन होगा।

वर्तमान समय मे हरित क्रांति के चलते खाद्यान्न के उत्पादन बढ़ाने पर ही जोर दिया जा रहा है ऐसी दशा में गुणवत्ता पूर्ण खाद्यान्न के लिए जैविक खेती की और जाना होगा, केमिकल कीटनाशक, केमिकल फर्टिलाइजर मुक्त खेती को बढ़ावा देकर ही जहरीले अनाज से मुक्ति पायी जा सकती है। इस विषय पर प्रधानमंत्री का उद्बोधन महत्वपूर्ण है।

किसान मोर्चा के प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के उद्बोधन को देश के कोने कोने में किसानों तक पहुंचने भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता लगे हुए हैं। छत्तीसगढ़ में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल के नेतृत्व में प्रत्येक मंडल में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसानों तक विषय वस्तु को पहुंचाने टीवी, प्रोजेक्टर लगाई जा रही है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours