Baikunthpur @ Tahkikat News
शासन की वादाखिलाफी एवं वेतन विसंगति को लेकर सहायक शिक्षक फेडरेशन सोनहत के समस्त सहायक शिक्षकों ने विभाग को सूचना देकर आंदोलन का आगाज कर दिया है छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर आंदोलन के समर्थन में दिनांक 13 को विधानसभा घेराव एवं 15 दिसंबर से जेल भरो आंदोलन के माध्यम से सभी शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहे तथा शासन द्वारा मांगे पूरी ना होने पर 17 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है वेतन विसंगति दूर करने हेतु सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक न करने से सहायक शिक्षकों में भारी आक्रोश है ब्लॉक अध्यक्ष रवि कुमार पांडे द्वारा बताया गया कि यदि सरकार ने शीघ्र ही हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो सभी शिक्षक राजधानी कूच करते हुए उग्र प्रदर्शन को बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदारी सरकार की होगी
as

+ There are no comments
Add yours