कांग्रेसी कार्यकर्ता का किया गया अतिंम संस्कार, जोर पकडी मुआवजे की मांग…….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित कांग्रेस भवन में सिढ़ियों से गिरकर कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत होने के उपरांत आज शुक्रवार 2 बजे नमाज के बाद कार्यकर्ता का अंतिम संस्कार धार्मिक रीति रिवाज से किया गया। इस मृतक के भाई तौहीद अहमद कहना है कि उनका परिवार को उसके भाई की कांग्रेस कार्यालय में दुखद मौत होने के बाद सरकार से क्षतिपूर्ति की मांग करता है ।

वहीं पर क्षतिपूर्ति का समर्थन में स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ दी है भाजपा नेताओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश के तर्ज पर यहां भी तत्कल के कांग्रेसी कार्यकर्ता की मौत के उपरांत छत्तीसगढ़ सरकार भूपेश बघेल को क्षतिपूर्ति देनी चाहिए जैसे उन्होने उत्तर प्रदेश में छाती पूर्ति के मांगा था। दूसरी ओर कां्रगेस को डर सता रहा है कि कांग्रेसी कार्यकर्ता की मौत नगरीय निकाय चुनाव में मुद्दे के रूप में परिवर्तित ना हो जाए ।

यही कारण है कि कांग्रेस के आला नेता इस मुद्दे में बोलने से कतरा रहे हैं । इससे पूर्व पीएम आदी के कार्यवाई के बाद मृतक का शव उसके परिजनो के हवाले कर दिया गया जहा शुक्रवार की नमाज के बाद उसका अतिंम संस्कार मुश्लिम रिति रिवाजो से किया गया।

गौरतलब हो कि बैकुंठपुर के घड़ी चौक स्थित राजीव भवन में एक काँग्रेसी कार्यकर्ता की मौत की से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि सिढियो के बगल में लिफ्ट के लिए छोड़ी गई खाली जगह से गिरकर मौत हो गई। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त चुनाव प्रभारी व नगरी निकाय मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया विधायक सहित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर बैठक ले रहे थे।

और इस दौरान सीढियो में अधिक भिड होने के कारण गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतक कांग्रेसी कार्यकर्ता का नाम नासिर अहमद उम्र 45 वर्ष बैकुन्ठपुर के रामपुर का रहने वाले है। घटना के तुरंत बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया था जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours