51 हज़ार करोड़ का कर्जा ले कांग्रेस पीट रही सफलता का ढोल – राजवाडे

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गजे नेता व पूर्वमंत्री भैयालाल राजवाडे ने प्रदेश सरकार को 3 वर्षों में विफल सरकार और जनता को छलने और ठगने वाली सरकार बताया हैं। उन्होंने कहा कि 3 वर्ष पूरा होने पर जश्न मनाने वाली में छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश कर जनता को छलने और ठगने का ही काम किया हैं। इस दौरान प्रदेष में प्रत्येक वर्ग आंदोलन करने सड़क पर उतर रहा हैं धरना स्थल पर जगह नहीं हैं, यह सब सरकार के 3 वर्ष की विफलता का प्रमाण हैं।

युवाओं को भत्ता नहीं दिया, शराबबंदी, स्वसहायता समूह का कर्ज माफ नहीं किया उल्टे धोखा दे कर 3 लाख महिलाओं का भविष्य अधर में लटका रहे हैं। किसानों को बारदाने से लेकर धान खरीदी तक छला जा रहा हैं। प्रदेश में माफिया राज चल रहा हैं, रेत माफिया, शराब माफिया, कोल माफिया, जमीन माफिया का राज चल रहा हैं। कांग्रेस के नेता इनके मंत्री तक जमीन कब्जा करने में लगे हैं। अपराध के मामले में छत्तीसगढ़ की पहचान अपराध गढ़ के रूप में होने लगी हैं। अराजकता का वातावरण हैं, छत्तीसगढ़ को गढ़ने का वादा करने वालों ने छत्तीसगढ़ को डुबोने का काम किया हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि जनता को उनका हक देने की बजाय ये सरकार जनता का सब कुछ लूट रही है। 8 लाख परिवारों के 40 लाख लोगों से इस सरकार ने मकान छीन लिया। हज़ारो महिलाओ से रोजगार छीन लिया। सैकड़ो स्वास्थ्य कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। कांग्रेस ने महज 3 वर्षाे में प्रदेश को कंगाल कर दिया है 51 हज़ार करोड़ का कर्जा लेने के बाद भी लोगो को उनका हक नही मिला। जनता पूछने लगी है इतना कर्ज लेने के बाद पैसा कहा गया। सरकार पूरी तरह से अपने वादों से मुकर गयी है चुनाव के वक़्त किये 36 प्रमुख वादों में 24 में सरकार ने काम ही शुरू नही किया जबकि वादा था कि 10 दिन में सब कर देंगे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours