20 दिसम्बर मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित…….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर द्वारा जारी नगरपालिकाओं के आम/उप निर्वाचन-2021 के तहत 20 दिसम्बर 2021 सोमवार को मतदान कराया जाएगा । राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित शासकीय संस्थानों/कार्यालयों हेतु 20 दिसम्बर सोमवार को मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

नैतिक मतदान की अपील

जागव बोटर कार्यक्रम के तहत नगरपालिका परिषद बैकुण्ठपुर और शिवपुर-चरचा के लिए होने जा रहे चुनाव लगातार मतदाताओं को मतदान करने जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में जाबो कार्यक्रम के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी की मुद्रित अपील को लेकर जाबो टीम के सदस्य घर घर मे पहुंच रहे हैं और मतदाताओं से सीधा संपर्क कर उन्हें नैतिक मतदान हेतु प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस अभियान के तहत जाबो टीम द्वारा आज से आगामी दो दिवस तक बैकुण्ठपुर के 20 वार्डों तक घर घर जाकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक वार्ड के लिए अलग अलग दल गठित कर उन्हें मतदाताओं से सीधा संपर्क कर अपील पहुँचाने का लक्ष्य दिया गया है जिस पर कार्य प्रारंभ हो गया है तथा आगामी दो दिवस में इसे पूरा कर लिया जाएगा।

मतदान करने श्रमिकों को मिलेगा अवकाश

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर एवं शिवपुर-चरचा में सपन्न होने वाले आम निर्वाचन हेतु मतदान दिवस 20 दिसम्बर 2021 को क्षेत्रांतर्गत समस्त कारखानों, स्थापनाओं में कारखाना अधिनियम 1948 एवं दुकान तथा स्थापना अधिनियम 1958 के अंतर्गत आते है वहां कार्यरत श्रमिक, कर्मचारियों के लिए मतदान करने हेतु अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे कारखानें जो सप्ताह में सातों दिन कार्य करते है वहां प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को मतदान हेतु दो-दो घण्टे का अवकाश तथा जो कारखानें निरंतर प्रक्रिया के अंतर्गत आते है उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान करने की सुविधा दी गई है। साथ ही कलेक्टर द्वारा नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर एवं शिवपुर-चरचा के अंतर्गत आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों में अवकाश देने के लिए सर्व कार्यालय प्रमुखों को पत्र जारी किया गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours