जिले में अब कड़ाके की ठंड शुरू हो गया है मौसम विभाग की माने तो क्षेत्र में अब उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा आनी शुरू हो गई है। इसके प्रभाव से ही आगामी सप्ताह में दिनों में विभिन्न क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। वही पर अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। षनिवार सुबह से इसके हल्की धूप के कारण न्यूनतम तापमान में कमी देखी गई।
उत्तरी हवाओ ने बढाई ठंड
शनिवार क्षेत्र में मौसम शुष्क रहा। बीती रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग की माने तो पुरे क्षेत्र में उत्तर पूर्व से हवा आ रही है। अब उत्तर से ठंडी हवाएं आनी शुरू हो गई है। इसी कारण प्रभाव से ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
दिन का तापमान में आई कमी
क्षेत्र में इन विगत 3-4 दिनो से न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास स्थिर है जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। यही कारण रहा कि दिन का तापमान कम होने के कारण दिन भर ठंड का अहसास होता रहा।
गर्म कपड़ों के बाजार में बढी रौनक
ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों के बाजार में भी रौनक शुरू हो गई है। उपभोक्ता अपने पसंद के जैकेट, स्वेटर, शाल की खरीदारी कर रहे है। सडक के किनारो पर लगे ऊलन बाजार व कपड़ा संस्थानों में उपभोक्ताओं को लुभाने गर्म कपड़ों दूकानो पर भीड देखी जा रही है।
as

+ There are no comments
Add yours