बैकुन्ठपुर में लोकल सब्जी की आवक और वैवाहिक आयोजनो पर विराम लगते ही अब हरी सब्जियों के दर लगातार कम हो रहे हैं और सस्ते दर पर बैकुन्ठपुर की सब्जी मंडियों पर सब्जियां उपलब्ध हो रही है। सब्जी बाजार सहित चिल्लर व थोक दोनों में सब्जियों के दर कम हो गए हैं। लोकल बाड़ियों से सब्जियां बडी संख्या में पहुंचने लगा है। इससे आलू प्याज और टमाटर सहित अन्य हरी सब्जियां भी सस्ती हो गई हैं।
शहर में टमाटर से लेकर गोभी,भाटा,लाल भाजी, पालक और मेथी सहित बरबट्टी, बींस, भिंडी, ग्वारफली 40 से नीचे आ गया। गृहणियों की मानें तो रसोई में अब रौनक लौटेगी। अब वे दो से तीन प्रकार की सब्जियां बन रही है। मिर्ची, गाजर, अदरक, प्याज, करेला, परवल, धनिया मिर्ची, मूली, गाजर, व हरे मटर का भव भी कम हो चुके हैं। यानी चिह्लर बाजार में अब लगभग सब्जियां 50 से 60 रु रुपये प्रतिकिलो पर बिकने वाली सब्जिया अब 20 से 30 रुपये के बीच आ गई हैं। धनिया, मेथी का दाम भी गिर चुका है।
मौसम में बदलाव और लोकल आवक के बढने से सब्जियों के दाम गिरने लगा है। टमाटर सहित अन्य सब्जियों का भाव तेजी से कम होने लगी है। सब्जियों का भाव अभी और कम होने की संभावना है। चिह्लर बाजार में टमाटर 20 रुपये भी बिकने लगा है। बाजार में आलू 20 रुपये किलो है। जबकि प्याज अभी भी 35 से 40 रुपये किलो बिक रहा है
as

+ There are no comments
Add yours