नगर पालिक निगम चिरमिरी के दीनदयाल उपाध्याय चौक पर बने बस्तर आर्ट सौंदर्यीकरण जो कि आधा अधूरा पड़ा हुआ है जिसमें यहां सुंदरीकरण में लगाया गया मूर्तियां को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ भी दिया जा रहा है साथ ही में रख रखाव के अभाव के कारण यह क्षतिग्रस्त भी होने लगी है।
जानकारी के अनुसार 2017-2018 पूर्व महापौर के डमरू रेड्डी के कार्यकाल में जिला खनिज न्यास से स्वीकृत होकर करीब 42 लाख की लागत से निर्मित बस्तर आर्ट की मूर्तियां लगाकर सौंदर्यकरण का कार्य कराया गया किंतु सौंदर्य करण निर्माण कार्य के दौरान ही पहली बारिश के दौरान दीवार गिर गया जिसमें पुणे एक बार फिर ठेकेदार के द्वारा कार्य कराया गया लेकिन दुर्भाग्यवश अब तक यह कार्य अधूरा पड़ा हुआ हालांकि पूर्व महापौर के कार्यकाल में हल्दीबारी 6 नंबर गोलाई समेत हल्दीबाड़ी डोमन हिल मुख्य मार्ग में भी सौन्दर्य करण का कार्य कराया गया जो पुरा हुआ किंतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर बन रहे भारी भरकम कीमत से बस्तर आर्ट के सौन्दय करण का कार्य आज भी अधूरा पड़ा हुआ है।
बिजेंद्र सिंह आयुक्त नगर पालिक निगम चिरमिरी” राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण बस्तर आर्ट सौंदर्यीकरण जो पुरा नही हो पाया है उसके लिए डिमांड किया जाएगा “
as


+ There are no comments
Add yours