हाथापाई, गाली-गलौज और 5 घण्टे ड्रामें के बाद, भारी पुलिस-बल के पहरे में करवाया मतदान…….

Estimated read time 1 min read

बैकुन्ठपुर के वार्ड न. 01 में 15 बाहरी वोटरो के मतदान पर हुआ विवाद

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया जिले के दोनों नगरीय निकायों में हुए मतदान के दौरान बेहद ही गहमागहमी का माहौल बना रहा। इस दौरान बैकुन्ठपुर के वार्ड क्रमांक 01 में जहां मतदान के दौरान भाजपा के पार्षद पद के उम्मीदवार भानुपाल के द्वारा कांग्रेस के उम्मीदवार पर 15 फर्जी वोटरों को मतदान केंद्र में मतदान कराने को लेकर प्रशासन से उनका काफी वादविवाद हुआ। इस दौरान भाजपा की पूरी टीम उन 15 लोगों के मतदान न करने पर अड़ गई । इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग भी किया कि वह उन 15 लोगों को गिरफ्तार करें । क्योंकि कि वे सभी यहां से बाहर के रहने वाले हैं और इनका नाम मतदाता सूची में गलत तरीके से जोड़वाया गया है।

किंतु प्रशासन मतदाता सूची में नाम के अनुसार मतदान कराने के लिए पूर्व पुलिस फोर्स की टीम वार्ड में उतार दिया । इस दौरान प्रशासन मतदाता सूची में नाम वाले लोगों को सुरक्षा प्रदान करने की दृष्टि से पुलिस की तैनाती की गई । वहीं दूसरी और बैकुन्ठपुर के वार्ड क्रमांक 10 में भी एक महिला के द्वारा बुर्का पहनकर फर्जी वोटिंग की खबरें आई । वहीं दूसरी ओर शिवपुर-चरचा के वार्ड क्रमांक 03 में एक महिला के द्वारा मतदान केंद्र के बाहर उपद्रव करने के आरोप में पुलिस की टीम के द्वारा महिला को मतदान केंद्र से गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

इस सबध में बैकुन्ठपुर एसडीएम ज्ञयानेन्द्र सिंह का कहना है कि जिन भी लोगों का नाम मतदाता सूची में है उन्हें मतदान करने का अधिकार प्राप्त है । उन्हें मतदान करने से किसी भी तरह नहीं रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब मतदाता सूची का प्रकाशन कराया गया था तो दवाआपत्ति दर्ज कराना चाहिए था इसके लिए 21 दिन का समय दिया गया था। वर्तमान में हमने पुलिस को निर्देश दे दिया है इसके उपरांत सभी मतदाता सूची में नाम वाले लोगों को पुलिस पहरे में मतदान कराया जाना सुनिष्चित करें। किसी उम्मीदवार को किसी मतदाता के नाम मतदाता सूची में होने से आपत्ति है तो वह इसकी शिकायत निर्वाचन में दर्ज करा सकते हैं ।

उसके बाद उसकी विधिवत जांच कराई जाएगी । किंतु वर्तमान में उन्हें मतदान करने से नहीं रोका जा सकता है। इस बीच भाजपा और कांग्रेसी 4 बजे के आसपास आपस में उन्ही विवादित मतदाताओ को वोट डालने को लेकर उलझ गये। और हाथापाई के साथ जमकर गाली गलौज तक नौबत आ गई। इस दौरा भारी पुलिस बल की मुशतैदी के कारण वाद विवाद ने किसी बडी घटना का रुप नही लिया। इस बीच प्रशासन ने द्धारा उन मतदाताओ के मतदान कराने की खबरे मिली।

कोरिया जिले के दो नगर पालिका के 35 वार्डो पर मतदान देर षाम तक होता रहा। आज सुबह तय समय पर 8 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई लेकिन मतदान केन्द्रों में सुबह 10 बजे तक लोगों की आमद काफी कम रही। 10 बजे के बाद लोगों ने मतदान केन्द्रों में पहुंचना शुरू किया। अधिकांश मतदान केन्द्रों में दोपहर बाद भीड़ बढी।
गौरतलब हो कि नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के 20 वार्डों के लिए 20 मतदान केंद्रों और शिवपुर-चरचा के 15 वार्डों के लिए 19 मतदान केन्द्रों में 20 दिसम्बर को मतदान केन्द्र बनाये गये थे।

बैकुण्ठपुर के 20 वार्डों के लिए कुल 14080 मतदाता एवं नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के 15 वार्डों के लिए कुल 12335 मतदाता रहे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम धावड़े के निर्देशन में मतदान से पूर्व दिन पर मतदान दलों को मतपेटी, मतपत्र सहित आवश्यक सामग्री का सामग्री वितरण प्रभारियों के चार काउंटर के माध्यम से वितरण किया गया।

सामग्री वितरण के बाद मतदान दलों को मतदान केंद्रों में कोविड अप्रोप्रियट बिहेवियर का पालन करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मतदान केंद्रों में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस जवानों को भी ज़रूरी एहतियात के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा दिशा-निर्देश दिए गए। समस्त तैयारियों के बाद मतदान दलों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के लक्ष्य के साथ रवाना किया गया।


नगरपालिका परिषद बैकुन्ठपुर में कुल 20 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं जिसमें 13 मतदान केन्द्र संवेदनशील एवं 7 मतदान केन्द्र अतिसंवेदनशील की श्रेणी है। नगरपालिका परिषद शिवपुर-चरचा में 19 मतदान केन्द्र बनाये गये है, जिसमें सभी 19 मतदान केन्द्र संवेदनशील की श्रेणी है।

विदित हो कि मतदान केन्द्रों में वोट देने वालों को भी काफी देर लग रही है। प्रदेश में इस बार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की जगह बेलेट पेपर से मतदान कराया जा रहा है इसके कारण लोगों को काफी इंतजार भी करना पड़ रहा है। लंबे समय बाद लोगों बैलेट पेपर से मतदान कर रहे हैं। इलेक्ट्रानिक मशीन की अपेक्षा बैलेट पेपर से वोटिंग में अतिरिक्त समय लग रहा है। मतदान दलों का भी मानना है कि इस प्रक्रिया में समय ज्यादा लग रहा है।

मतदान केन्द्रो पर न्यू लाइफ के छात्रो ने सम्हाला मोर्चा

आज जिले में कोरोना वायरस टीका अभियान भी चलाया जा रहा है इस दौरान मतदान केंद्रों में भी पहुॅच रहे लोग जिन्हें टीका नहीं लगा है उन्हें टीका भी लगाया गया। दूसरी ओर मतदान केंद्रों में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा न्यू लाइफ ऑफ नर्सिंग की 64 छात्रो की ड्यूटी स्वास्थ्यकर्मीयो संग बैकुंठपुर के सभी 20 मतदान केंद्रों में लगाई गई है । जहा उनके द्धारा सुबह से मतदान केन्द्रो पर आ रहे मतदाताओ के तापमान मापक यंत्रो के साथ सोसल डिस्टेंसिंग और मास्क व हेंड सेनेटाईजर तकका पूरा ध्यान रखा जा रहा था।

देर से निकले मतदाता

कोरिया जिले के दोनों नगरी निकाय में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है इस दौरान 10 बजे तक मतदान केंद्रों पर सुनसान सी स्थिति बनी। रहे इस दौरान सुबह से बेहद ही कम तापमान होने के कारण लोक मतदान केंद्र में देर से पहुंचने की संभावना है।

शिवपुर-चरचा में रात विवाद के बाद थाने पहुॅचा मामला

इस दौरान बैकुंठपुर के 20 मतदान केंद्रों एवं शिवपुर चरचा के 15 मतदान केंद्रों में कहीं पर भी किसी प्रकार की गडबडी की खबर नहीं आई है । वहीं दूसरी ओर बीती रात शिवपुर चरचा के वार्ड क्रमांक 7 में दो पक्षों के बीच की मारपीट थाने तक जा पहुंची । मिली जानकारी के अनुुसार भारतीय जनता पार्टी के 24 चरचा थाने में जाकर भैयालाल राजवाड़े के नेतृत्व में शिकायत दर्ज करवाई गई । मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात लगभग 11 बजे शिवपुर चरचा के वार्ड क्रमांक 7 में भाजपा कार्यकर्ता व एक निर्दलीय समर्थक के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद इस हद तक जा पहुंचा कि दोनों आपस में भीड गए। जिसके बाद भाजपा के लोगों के द्वारा चरचा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई ।

नतीजे के बाद के प्रभारियो की समीक्षा

कांग्रेस की भूपेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने एवं 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों से लेकर विधायकों और मंत्रियों तक के कामकाज व सक्रियता पर नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में प्रभारी मंत्रियों के कामकाज का भी आकलन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत निकाय के चुनाव के नतीजे से होगी। सभी को बेतहर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जिला प्रभारी मंत्रियों और क्षेत्रीय विधायकों को ऐसे काम करने के निर्देश दिए गए थे, जैसे वे खुद चुनाव लड़ते हैं। तब जितनी मेहनत करते हैं, उतनी ही मेहनत निकाय चुनाव में अपने प्रभार या प्रभाव वाले निकाय क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के लिए करने को कहा गया था। जब जिम्म्मेदारी दी गई थी तो नतीजे आने के बाद उनके काम का भी आकलन भी किया जाएगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours