फर्जी वोट और बाहूबल का सहारा लेने पर भडके पूर्वमंत्री भैयालाल बोले, अब गिनो अपने दिन…..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

पूर्वमंत्री भैयालाल कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह लोकतंत्र की हत्या कर रही है कांग्रेसी वोट पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार नजर आ रही और जिसका उदाहरण बैकुंठपुर में वार्ड क्रमांक 01 में मतदान के दौरान देखा गया। उन्होंने साफ कहा कि जिस तरीके से फर्जी वोटरो के सहारे सत्तारूढ़ दल के द्वारा कराया गया और इसका पूरी तरीके से सपोर्ट एवं समर्थन प्रशासनिक अमले द्वारा किया गया। श्री राजवाड़े ने कहा कि उनको लोकतंत्र का जितना दमन करना है वह कर ले कांग्रेंस अब अपने अंतिम दिनों को गिन रही हैं ।

यदि उन्हें जनता का इतना ही समर्थन प्राप्त होता तो फिर उन्हें कई वार्डों में फर्जी वोट कराने की नौबत नहीं आती । उन्होंने यह भी कहा कि यदि फर्जी वोट सत्ता की कुर्सी पर बैठा जा सकता है तो बैठे। किंतु जनता सब देख रही है इस दौरान उन्होंने बेहद ही तल्ख रुख में बैकुंठपुर के वार्ड क्रमांक 01 में पहुंचने के बाद कहा कि कांग्रेसी यदि मुझे भी गिरफ्तार कर अंदर कराना चाहते हैं तो वह करा लें मैं इसके लिए तैयार हूं ।

इस दौरान उन्होने दोनो निकाय क्षेत्र की जनता का आभार माना हैं। उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में मतदान कर अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी देने के लिए जनता को साधुवाद दिया उन्हें बधाई दी। उन्होने कहा कि क्षेत्र में जनता के अधिकारों का लगातार हनन हुआ हैं, प्रत्यक्ष प्रणाली की जगह अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव करा कर जनता के एक वोट का अधिकार छीन लिया गया, विकास की गति को पीछे ढकेला गया अर्थात ईवीएम से बैलेट पेपर की ओर ले जाया गया। परंतु जनता महान हैं और अपना लोकतांत्रिक महत्व व ताकत समझती हैं इसी लिए बढ़ चढ़ के अपने कर्तव्य का निर्वहन जनता ने किया हैं ऐसी महान जनता को भारतीय जनता पार्टी साधुवाद देती हैं।

दोनो निकायों में से अधिकतम निकाय क्षेत्र में भाजपा के बहुमत का दावा करते हुए कहा कि जनता का मन और मतदान को लेकर उत्साह एवं लगातार प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी व प्रदेश सरकार के खिलाफ बढ़ता जनता का आक्रोश बता रहा कि निकाय में कमल खिल चुका हैं। जनता ने वादा खिलाफी और छलने ठगने व झूठ बोल कर राज करने वाली कांग्रेस की नीति के खिलाफ मतदान किया हैं। जनता समझ चुकी हैं भूपेश हैं तो धोखा हैं और भाजपा हैं तो भरोसा हैं।

उन्होने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि जिस सत्ता प्रप्ति की नियत से प्रत्यक्ष प्रणाली को बदल कर अप्रत्यक्ष किया गया, बैलेट पेपर युग में वापस ढकेला गया उसे भाजपा सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि सत्ता के दुरुपयोग धन बल और बाहू बल के सहारे डरी हुई कांग्रेस खरीद फरोख्त का प्रयास करेगी परंतु याद रहे जनता के जनादेश का अपमान भाजपा बर्दास्त नहीं करेगी। उन्होंने चेताया कि बीते नगर पालिका चुनाव में जो हथकंडा अपनाया था इसलिए जनता कांग्रेस का हाथ साफ कर देगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours