मतपेटियों से आज खुलेगी शहरी सिकंदरों की किस्मत, बखेडा से निबटने प्रशासन मुश्तैद…..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिले के दोनो नगरीय निकायों में 35 शहरी सरकार के सिकंदरों के किस्मत का फैसला गुरुवार को मतपेटियों से बाहर आएगा। बताया जा रहा है कि मतगणना सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव परिणाम को लेकर अब प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। वहीं मतदाताओं में उत्सुकता भी देखी जा रही है। एक दिन पहले ही वुद्धवार को शहर के चौक-चौराहों में लोग दिनभर परिणाम को लेकर चर्चा करते रहे। दूसरी ओर इन सबसे हटकर बैकुन्ठपुर के वार्ड क्रमांक 01 में मतदान दिवस को हुए हंगामें के बाद किस भी अप्रिय घटना के मददेनजर इसकी भी तैयारी कर ली गई है।

मतगणना संबंधित नगरीय निकाय मुख्यालयों पर रिटर्निंग अफसरों के नेतृत्व में मतगणना दलों द्वारा की जाएगी। जिला मुख्यालय स्थित नगरपालिका के लिए मतगणना का काम रामानुज स्कूल में होगा। मतगणना स्थल पर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कलेक्टर व रिटर्निंग अफसर श्याम धावडे ने वुद्धवार शाम तैयारियों का अंतिम जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैकुन्ठपुर के रामानुज स्कूल में मतगणना शुरू होगी। इसके पहले स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे। प्रत्याशियों, मतदान अभिकर्ता एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को सवेरे साढ़े सात बजे मतगणना स्थल पर बुलाया गया है। उनकी मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। मतदान के उपरांत समस्त मतपेटियां पुलिस पहरा के मध्य स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी गई हैं।

इन नामों पर है रहेगी लोगो की नजर

बैकुन्ठपुर नगर पालिका के 20 वार्डों की बात करें तो इसमें से सबसे महत्वपूर्ण पिछले दिनो विवादो के केन्द्र में रहे वार्ड क्रमांक 01 से सोनू डबरे व भानुपाल के बीच का मुकाबला दिलचस्प तो नजर आ रहा है । वहीं पर इसके बाद अन्य प्रमुख स्थानों में चर्चित चेहरों में से अनिल खटीक गुलाब गुप्ता आशीष यादव एवं शैलेश शिवहरे, अहमदुल्लाह फिरोज व अरशद खान के बीच वार्ड नंबर 10 का मुकाबला, 14 नंबर वार्ड से साधना जायसवाल व सरिता जायसवाल के बीच का मुकाबला, 16 नंबर वार्ड से अन्नपूर्णा सिंह व अर्चना गुप्ता के बीच का मुकाबला एवं वार्ड क्रमांक 19 से रीमा जायसवाल व उषा जायसवाल के बीच का मुकाबला की चर्चा शहर के लोग परिणाम जानने को उत्सुक नजर आ रहे हैं। वहीं पर शिवपुर-चरचा के जिन उम्मीदवारों पर लोगों की नजर रहेगी उस में कां्रगेस से प्रमुख नाम में लालमुन्नी यादव व हेमसागर यादव भाजपा से बसंतराय व अरुण जायसवाल के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं और इनके नामों की चर्चा अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के तौर पर बाजार में गर्म है।

बैकुन्ठपुर व शिवपुर चरचा में 35 वार्ड

चूंकि नगरपालिका परिषद बैकुन्ठपुर व शिवपुर-चरचा के कुल 35 वार्ड हैं। इसलिए मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर अधिकारी गणना का काम करेंगे। टेबल का मुखिया पर्यवेक्षक होगा। उनकी मदद के लिए दो गणना सहायक होंगे। मतपेटी से मतपत्र निकालने के बाद पहले इनकी बंडलिंग की जाएगी। 50-50 के बंडल बनाए जाएंगे। इसके बाद वैध-अवैध मतपत्र देखे जाएंगे। वैध मतपत्रों का प्रत्याशीवार उनके लिए ट्रे में बनाए गए खानों में रखे जाएंगे। इस दौरान कुछ मतपत्र संदेहास्पद किस्म के भी हो सकते हैं। इनका निराकरण रिटर्निंग अफसर द्वारा किया जाएगा। वास्तविक मतपत्रों की गणना के पहले चुनाव कार्य में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों द्वारा दिए गए ईडीबी मतपत्रों की गणना रिटर्निंग अफसर के टेबल पर की जाएगी। रिटर्निंग अफसर विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।

बगैर पास के कोई नहीं घुस पाएगा

मतगणना स्थल पर छाया, पानी, वाशरूम आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक द्धारा मतगणना स्थल पर पुलिस की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कोई भी व्यक्ति बगैर पास के अंदर घुस नहीं पाएगा।

दोनो प्रमुख दलो की निर्दलीयो पर नजर

निस्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियो 23 दिसंबर को सुबह खोला जायेगा जिसमें सभी 127 उम्मीदवार के दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं। बैकुन्ठपुर और शिवपुर-चरचा नगर पालिका का चुनाव परिणाम को लेकर उम्मीदवारों के अलावा दोनों प्रमुख प्रमुख पार्टियों में बैचेनी बढ़ गई है कि परिणाम क्या होंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोपहर तीन बजे तक सारे परिणाम घोषित हो जाने की संभावना है। वहां पर मतगणना के लिए सारी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए कलेक्टर, एसपी के अलावा स्थानीय प्रशासनिक अमला भी कंट्रोल रूम के व्यवस्था को लेकर स्थल का मुआयाना किया है तथा किसी भी अप्रिय घटना को लेकर चारों ओर से पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है। अब सबकी निगाहें 23 दिसंबर गुरुवार को परिणाम को लेकर बनी हुई है कि कौन सी पार्टी का ताज नगर सरकार की ओर होगा तथा निर्दलीय उम्मीदवार में जीतने वाले पार्षद का अहम भूमिका भी हो सकता है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours