कोरिया जिले में पड रही कडाके की ठंड से बचाव करना लोगो के लिए मुश्किल नजर आ रहा है। क्षेत्र में चल रही शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने नगरीय निकायो ने नगर पालिका अधिकारियों को रात में चौक-चौराहे पर अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रो में निस्सहाय, आवासहीन, गरीब, वृद्ध एवं स्कूल जाने वाले विद्यार्थी इत्यादि के ठंड से प्रभावित होने की संभावाना है जिस संबंध मे बचाव के लिए क्या करें या क्या ना करें इस सबंध में आम लोगो को तानकारी देते हुए जिले के स्वास्थ्य सलाहकार डॉ प्रिंस जायसवाल का कहना है कि देरशाम व अलसुबह जितना संभव हो घर के अंदर रहे अति आवश्यक कार्य हाने पर ही घर से बाहर जाएं। वृद्ध एवं बच्चों का ध्यान रखें तथा उन्हें अकेला न छोड़ें।
शीतलहर से बचाव के लिए टोपी या मफलर का भी उपयोग करें तथा सिर व कान ढंककर रखें। यदि कैरोसिन या कोल के हिटर का उपयोग करते हों तो गैस व धुएं निकलने के लिए रोशनदान की व्यवस्था रखें। स्वास्थ्यवर्धक भोजन, गर्म व ताजा भोजन का ही सेवन करें। यदि सर्दी से संबंधित कोई प्रभाव शरीर पर दिखाई दे-जैसे नाक, कान, पैर-हाथ की उंगलिया आदि लाल हो तो तत्काल अपने नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य संस्थान में संपर्क करें। असामान्य तापमान की स्थिति, अत्यधिक कांपना, सुस्ती, कमजोरी, सांस लेने में आदि में परेशानी हो तो तत्काल अपने नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य संस्थान में डॉक्टर से संपर्क करें।
as

+ There are no comments
Add yours