संत जॉन वियानी कैथोलिक चर्च सरभोका चिरिमिरी में येसु ख्रीस्त का जन्मोत्सव रात्रि जागरण बड़े धूम धाम से मनाया गया है।
, गौर तलब है कि विगत दो वर्षों से कोरोना काल में दूरस्थ पद्धति से गिरिजा में मिस्सा अर्पित किया जाता रहा है, किन्तु इस वर्ष सोशल डिस्टेनसिंग व कोविड 19 प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन करते हुए प्रभु येसु को उनके जन्मोत्सव पर तहे दिल से याद करते हुए प्रार्थना अर्पित किया गया!
ज्ञात हो कि मान्यता के अनुसार आज से दिन बड़ा होने लगता है क्रिसमस पर्व पर चिरमिरी क्षेत्र के हल्दीबाड़ी एवं गोदरीपारा , पोड़ी चर्च के साथ साथ ईसाई धर्म के लोग अपने घरो मे क्रिसमस ट्री सज्जा सजावट कर प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिवस पर उनको याद करके उत्सव मनाया गया इस दौरान चिरमिरी शहरी क्षेत्र समेत गामिण अंचल में भी क्रिसमस पर्व की धूम देखी गई तो वही सन्टा क्लाज के वेशभूषा में ईसाई धर्म के लोग बच्चो में मिठाई और चाकलेट गिफ्ट भी बांटे।
जहाँ बालक येसु के जन्म की स्मृति के साथ गिरिजाघर के पल्ली पुरोहित फादर आईजक तिर्की जी, प्राचार्य फादर नेल्सन कुजूर व फादर सिरिल एक्का एस जे, छात्रावास अधीक्षक फादर विनोद मिंज, लेखापाल राजेश प्रसाद, नीलम प्रीति, सुरेश टोप्पो, कुमुदिनी,जेसिन्ता व अन्य अनुयायी गण अपने अपने परिवार के साथ उपस्थित थे
as

+ There are no comments
Add yours