गोदरिपारा संगत भवन में चिरमिरी के उत्कृष्ठ बच्चों को हम सेवा संस्था के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें चिरमिरी के बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के साथ चिरमिरी के नाम को अपनी लेखनी से उच्च स्थान पर काबिज करने वाले विघार्थियों को सम्मानित किया गया जिसमें ज्योति मिशन के होन्हारों को भी पुरस्कृत किया गया है
ज्ञात हो कि चिरिमिरी में गत वर्ष कोरोना काल में कृपोन्नती प्राप्त छात्रों में से चुने हुए होनहार विधार्थियों को प्रमाण पत्र व पदक से सम्मानित किया गया जहाँ मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक पी पी सिंह हम सेवा संस्था प्रमुख इस्माइल शेख एवं ज्योति मिशन विद्यालय के प्रबंधक फा० आईजक तिर्की प्राचार्य फा० नेल्सन कुजूर व फा० सिरिल एक्का एस जे छात्रावास अधीक्षक फा० विनोद मिंज, लेखापाल राजेश प्रसाद नीलम प्रिती , अभिषेक सिंह राजमान उपस्थित थे
as

+ There are no comments
Add yours