देश प्रदेश में आनलाइन ठगी के अलग-अलग तरीकों में पेटीएम का नकल बना ठग सक्रिय हो गए। जिनकी पहुॅच गॉव षहर हर जगह नजर आने लगी है। जानकार बता रहे हैं कि पेटीएम स्कूप नामक एप के जरिए ठग कोई भी ट्रांजेक्शन करते समय खाते में रकम ट्रांसफर का मैसेज दिखा रहे हैं लेकिन वास्तव में यह खाते में रकम नहीं जा रही है। इसके कारण आए दिन लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी सतर्कता जारी करके लोगों को जागरूक और सावधान रहने के लिए कहा है।
दरअसल बताया जा रहा है कि यह पेटीएम की नकल बनाकर आम आदमी भी इस एप के जरिए पेमेंट कर रहे हैं और ठगी का शिकार बन रहे हैं। इसमें पेमेंट के दौरान सक्सेस का मैसेज दिखाया जा रहा, लेकिन आप के खाते में पैसा नहीं आते। आप सावधान हो जाएं। इस सबंध में कोरिया पुलिस ने लोगो का आगाह करते हुए सावधान किया है।
as

+ There are no comments
Add yours