जिले में नए साल जश्न की तैयारी चरम पर है। शहर में डीजे और आतिशबाजी के साथ नए साल को सेलिब्रेट किया जाएगा। दूसरी ओर जिले़ के पर्यटन स्थलों पर कोरोना महामारी के दो साल बाद सैलानियों से गुलजार रहने की बात कही जा रही है। जहां पर्यटन स्थलों के विभिन्न स्थानो पर भीड रहने की बात कही जा रही है। उल्लेखनीय है कि नए साल में ठंड के खुशनुमा में जिले के विभिन्न पर्यटन स्थल सैलानियों को अपनी ओर खींच लेता है। यही कारण है कि सबसे ज्यादा पसंदीदा जगहों की बात करें को अमृतधारा जलप्रपात है, जहां इस साल हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचेंगे। इसके अलावा गौरघाट, बनिया नाला, रामदाहा, झुमका बांध है।
प्रशासन के गाइडलाइन का इंतजार
जिला प्रशासन ने कोरोना महामारी को लेकर अभी तक नए साल के जश्न की तैयारी को लेकर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया है। वहीं दो साल से पिछले से सैलानियों के लिए मास्क, शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की गई, लेकिन इस बार प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन को लेकर निर्देश जारी नहीं की गई।
as

+ There are no comments
Add yours