सरभोका डेम में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी……….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

सरभोका डैम में अज्ञात व्यक्ति की लाश बांध के पानी में डूबा हुआ मिला जिसकी सूचना मिलते ही पोड़ी थाना प्रभारी सुनील सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां पर मृतक की लाश बांध के पानी में काफी अंदर डूबा हुआ था जिसे गांव वालों की मदद से बाहर निकाला गया।

पहचान कराने पर उस व्यक्ति की पहचान शंकर प्रसाद उर्फ पन्डा आत्मज डमरु लाल पनिका उम्र 26 वर्ष निवासी सेंधा जो 18/ 12/ 2001 से लापता था ।मृतक के गले में रस्सी बधा हुआ था और उसके सिर पीठ एवं दाहिना हाथ दोनों पैर में धारदार हथियार से चोट किया गया है जबकि मृतक युवक की लाश 5 से 7 दिन पुरानी प्रतीत हो रही है
मामले में पोड़ी थाना प्रभारी सुनील सिंह के द्वारा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को अवगत कराया गया है

जिन के दिशा निर्देश पर प्रकरण में धारा 302 201 भादवी का अपराध दर्ज किया गया साथ ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को मनेंद्रगढ़ भेजा गया है। इस दौरान प्रधान आरक्षक राम रूप सिंह आरक्षक निर्भय सिंह शाहबाज खान मदन लाल राजवाड़े मुमताज खान शामिल रहे। सुनील सिंह पोडी थाना प्रभारी “मामले की जानकारी मिली है प्रथम दृष्टया में हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है जांच की जा रही है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours