महाविद्यालय में नव वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन…..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय अंबिकापुर द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ अनिल कुमार सिन्हा एवं प्रो एम सी हिमधर जिला संगठक जिला कोरिया के मार्गदर्शन एवं शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बैकुण्ठपुर की प्राचार्य सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रंजना नीलिमा कच्छप के नेतृत्व में महाविद्यालय में 01 जनवरी 2022 को नव वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्राचार्य द्वारा सभी छात्राओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई।


कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष बिक्की राम के द्वारा समाज में मूल्यों का क्या महत्व होता है और व्यक्ति को अपने लक्ष्य एवं आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए समाज के मूल्य, मापदंड आदि के बारे में जागरूक किया गया। इसी संदर्भ में राजनीति विज्ञान की सहायक प्राध्यापक जिज्ञासा पटेल द्वारा रियल लाईफ उदाहरण देते हुए छात्राओं को संकल्प दिलाया गया कि वे नए वर्ष में हमेशा जरूरतमंदों की मदद करने के लिए तत्पर रहें और लक्ष्य के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे महाविद्यालय के स्टॉफ के.जेड.उस्मानी, देवेन्द्र कुमार मिश्रा, नासमा बेगम, दीपशिखा मिश्रा, दीपशिखा शर्मा, नीकिता दुबे, अल्का दुबे, जिज्ञासा पटेल, अमरनाथ, सुमित मिश्रा, गुलषन कुजूर, विपिन सिंह, महेन्द्र कुमार कुर्रे, प्रतिभा उपाध्याय, भागवत प्रसाद साहू, सत्येन्द्र सिंह पैकरा, बिनयामिन लकड़ा एवं राजकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours