क्रास वोटिंग पर सीएम के बायान के बाद सहमें पार्टी विरोधी गतिविधियां…….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया जिले में शनिवार को हुए नगर पालिका चुनाव का परिणाम की गूंज अब रायपुर तक सुनाई पड रही है। रायपुर में सीएम ने कहा बैकुन्ठपुर नगर पालिका में क्रास वोटिंग की वजह से कांग्रेस को मिली हार पर नाराजगी व्यक्त करते साफ कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जा सकती। निश्चित तौर पर जिम्मेदारी तय होगी और सख्त कार्रवाई भी होगी। मीडिया से हुई चर्चा में मुख्यमंत्री ने तीखे तेवर दिखाते हुए इसके पीछे वजह बैकुन्ठपुर में कांग्रेस पार्षद के द्वारा की गई क्रास वोटिंग थी।

दरअसल बैकुन्ठपुर नगर पालिका की कुल 20 में कांग्रेस ने 10 वार्ड जीत लिया था और पूर्ण बहुमत के लिए केवल एक सीट की जरुरत थी। जबकि भाजपा 7 पर होने के बावजूद अध्यक्ष बनाने में कामयाब साबित हुई। सीएम ने मिली हुई जीत के बावजूद हार को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह पार्टी विरोधी गतिविधि का हिस्सा है, जिसे माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि मामले की जांच की जाएगी और कार्रवाई होगी।

वहीं सीएम कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी फोन पर हुई चर्चा को लेकर बताया कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति की जानकारी के लिए उन्होंने बात की है और चिंता जाहिर की है, जिस पर तमाम वस्तुस्थिति से उन्हें अवगत कराया गया है।


यही कारण है कि स्थानिय नेताओ में अब कार्यवाई का डर बन गया है। इस सबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर ने बताया कि हम आने वाले दिनो में नगरिय निकायो के परिणाम की समिक्षा करेंगे। वही पर उन्होने कहा कि पार्टी आने वाले दिनो में जो फैसला करेगी मैं उसके साथ है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours