असाजिक तत्वो ने साकेतिक बोर्ड गिराया……….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा चिरमिरी क्षेत्र में भारी भरकम राशि लेकर संकेतिक बोर्ड लगाया गया है जो कि कुछ ही महीने में गिरने लगा जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कार्य कराने में कितना अनियमितता बरता गया है।

जानकारी के अनुसार एसईसीएल प्रबंधन चिरमिरी क्षेत्र के द्वारा चिरमिरी के विभिन्न जगहों में चौक चौराहे स्कूल एवं सड़क मोड़ पर सांकेतिक बोर्ड लाखों रुपए के खर्च का लगाया गया है जो कि कुछ ही महीने में गिर रहा हैजिसमे कुछ जगहों के सांकेतिक बोर्ड गिर जाने के बाद असमाजिक तत्वों के द्वारा उठा कर ले गये है जिसमे एस ई सी एल प्रबंधन के अधिकारियों एवं ठेकेदार के मिलीभगत से गुणवत्ता विहीन कार्य करा लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है। जब इस पुरे मामले में जब एस ई सी एल प्रबंधन के सम्बंधित अधिकारी से बातचीत करने में गोलमटोल ज़बाब दिया गया है। जैसे उनको‌ पुरे‌ मामले‌ की जानकारी ही नहीं है।

हालांकि एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र के जो भी कार्य कराया जाता है वह सारे कार्य गोलमाल ही साबित हो रहे हैं जिसमें ताजा उदाहरण वेस्ट चिरमिरी माइनस क्वार्टरों के छतो के रिपेयर का कार्य कराया गया था जो कि आज तक कहीं-कहीं पूरा नहीं हो पाया एस ई सी एल के कार्यों में कमीशन के खेल में अधिकारियों के द्वारा ना ही मानिटरिग की जाती है और ना ही गुणवत्ता का ख्याल रखा जाता है जिसका ताजा उदाहरण देखने को मिल रहा है।

केस न 1 –वेस्ट चिरमिरी चेक कन्या शाला स्कूल के बगल में सांकेतिक बोर्ड लगाया गया था जो कि गिर गया जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे बिजली के खम्बेमें रस्सी के सहारे बांधा गया।

केस न 2-गेल्हपानी के पास बैकुंठपुर लक्ष्मन झरिया मार्ग के लिए जो सांकेतिक बोर्ड लगाया गया था उसे पत्थर के सहारे अड़ा कर रखा गया है।

केस न 3-गेल्हापानी क्षेत्र के लिए जो सांकेतिक बोर्ड लगाया गया था वह भी गिर गया है ।

पी गोलाई( एस ओ सिविल चिरमिरी क्षेत्र)”मामले मे जानकारी ली जाएगी”!

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours