तहकीकात न्यूज @ चिरमिरी
आज 15से 18 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण का कार्य कराया गया है।जिसमें ज्योति मिशन एवं वियानी उ मा विद्यालय सरभोका चिरिमिरी में कक्षा नवमी से बारहवीं के बच्चों को कोविड 19 के तीसरे लहर के प्रकोप से बचाने के लिए को वैक्सीन से टीकाकरण किया गया,
गौर तलब है कि विगत दिनों से ठंड चरम सीमा पर है, जिससे अधिकांश विधार्थियों की अनुपस्थिति के बावजूद 60 बच्चों को सफलतापूर्वक वैक्सीन लगाया गया !
चिरमिरी क्षेत्र में लगभग 20 से ज्यादा स्कुलो में 1200 से ज्यादा बच्चों को कोरोनावायरस के बचाव के लिए अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया है।
इस दौरान ज्योति मिशन स्कूल मे स्वास्थ्य विभाग से निक्की खातून प्रबंधक फा० आईजक तिर्की , प्राचार्य फा० नेल्सन कुजूर व फा० सिरिल एक्का एस जे, छात्रावास अधीक्षक फा० विनोद मिंज, लेखापाल राजेश प्रसाद , व्याख्याता नीलम प्रीति व पूरा विद्यालय परिवार वैक्सीनेशन कार्य में समर्पित रहे
as

+ There are no comments
Add yours