चिरमिरीआत्मानंद इंग्लिश विद्यालय 24 बच्चों का कोरोना रिपोर्ट पाज़िटिव…….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र में शासन प्रशासन के द्वारा संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर लोगों को जागरूक करने के साथ मुफ्त में मास्क भी बांटा गया है। जानकारी के अनुसार शासन के गाइड लाइन के अनुरूप दुकानदारों को भी समझाइश दी गई है एवं बस में भी यात्रियों को मास्क लगाना अनिवार्य है इसी कड़ी में आज अनुविभागीय दंडाधिकारी एसडीएम तुलसीदास मरकाम नगर निगम आयुक्त विजेंद्र सिंह नगर पुलिस अधीक्षक पीपी सिंह एवं स्वच्छता प्रभारी चिरमिरी उमेश तिवारी धन मोहन रात्रे पि. आई. यू .द्वारा टीम बनाकर लोगों को समझाइश दिया गया जिसमें मुफ्त में मास्क भी बांटी गई है कल के बैठक के दौरान आगामी 8 जनवरी से यदि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के पाया जाता है तो उसके ऊपर ₹500 का अर्थदंड भी लगाया जाएगा।

ज्ञात हो कि चिरमिरी शहर के बरतुगा एवं गोदरीपारा के एक एक वार्ड को कन्टेनमेट जोन भी बनाया गया है ।

बाक्स में– चिरमिरी शहर के गोदरीपारा आत्मानंद इंग्लिश मिडियम विद्यालय में 19 बच्चे कोरोना पाज़िटिव आये हैं बाकी लोगो का जांच चल रहा है। जानकारी के अनुसार संख्या बढ़ सकती हैं

बिजेंद्र सिंह आयुक्त नगर पालिक निगम चिरमिरी”आत्मानंद इंग्लिश विद्यालय 24 बच्चों का कोरोना रिपोर्ट पाज़िटिव आया है अभी जांच चल रहा है हमारे द्वारा टीम बनाकर लोगों को समझाइश और जागरूक किया जा रहा है फिलहाल निगम वाहन से मुनादी भी कराई जा रही है मास्क भी बांटा गया है लोगों से अपील है कि भीड़ भाड़ वाले जगह में जाने से बचें मास्क लगाये

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours