संक्रमण से बचाने सभी कक्षाओ की पढाई आनलाइन करने की मांग……….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

केारिया जिले में स्कूली बच्चों को कोरोना से बचाने अभिभावको ने अब प्रदेश समेत जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण कोरोना संक्रमण को देखते हुए कक्षा पहली से पांचवीं तक के साथ सभी कक्षाऐ बंद करने की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार के द्धारा पॉचवी तक की पढ़ाई आनलाइन से होने की बात सामने आ रही है। जिलों में कोरोना संक्रमण की वजह से बच्चे भी बीमार पड़ रहे हैं। बच्चों में कोरोना के खतरे को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है।


छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में कोरोना के खतरे को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में अन्य कक्षाओं को बंद कर आनलाइन कक्षाएं ही ली जाएंगी। संभावना यह भी है कि अन्य कक्षाओं में उपस्थिति ऐच्छिक कर दी जाए। बाकि कक्षाओं और बोर्ड परीक्षाओं को लेकर फैसला कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए लिया जा सकता है।
बता दें कि बीते वर्ष 22 नवंबर को हुई बैठक में स्कूलों को पूरी तरह पूर्ण क्षमता के साथ खोलने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए अभिभावकों की सहमति और कोविड से बचाव के नियमों का पालन अनिवार्य किया गया था।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours