जिले में 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के किशोरों के टिकाकरण…

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए जिले में 15 से 18 आयुवर्ग के किशोरों का टीकाकरण में कुल 186 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 9वी से 12वी में पढ़ने वाले बच्चों के टीकाकरण के लिए सुबह से ही टीकाकरण दल स्कूलों में पहुंचे। 39 हजार 645 को लक्षित कर टीकाकरण किया जा रहा है।
कोविड 19 के बढ़ते मामलों से सुरक्षा कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन और कोविड टीकाकरण ही उपाय है। सभी विकासखण्डों में टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य अमला सुबह से ही पूरी तैयारी के साथ जुटा रहा। जिले के 186 विद्यालयों में टिकाकरण के लिए बनाई गई टीमों ने बच्चों को सुरक्षा का टीका लगाया। इस दौरान बच्चों में टीकाकरण के लिए उत्साह देखने को मिला एवं अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से बिना डरे टीकाकरण के लिए स्वयं आगे आए। जिले में पहले ही दिन 9 हजार 35 किशोरों ने टिकाकरण करवाया। विकासखण्ड बैकुंठपुर में 2 हजार 20, विकासखण्ड भरतपुर में 891, विकासखण्ड खड़गवां में 2 हजार 472, विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ में 2 हजार 70, विकासखण्ड सोनहत में 992 एवं चिरमिरी में 590 टीके लगाए गए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours